{"_id":"62b48f254f576e52db3ba8a3","slug":"husband-kills-wife-in-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बेवफाई से तिलमिलाए विक्की ने पांच सेकेंड में पत्नी पर चाकू से किए थे आठ वार, बाइक पर शव लादकर ले गया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: बेवफाई से तिलमिलाए विक्की ने पांच सेकेंड में पत्नी पर चाकू से किए थे आठ वार, बाइक पर शव लादकर ले गया घर
Thu, 23 Jun 2022 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:34 PM IST
सार
पुलिस ने पति, देवर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया गया। मुंगान में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पत्नी की बेवफाई से तिलमिलाए पति ने मात्र पांच सेकेंड में पत्नी पर आठ वार किए। छह बार चाकू पेट में मारा गया, जबकि दो वार सीने में किए गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके मायके वालों को सौंप दिया। साथ ही पति, देवर सहित तीन के खिलाफ पड़ोसी युवक के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुंगान गांव के एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का मैकेनिक का कोर्स कर रहा है। छह माह पहले उसके पड़ोस की एक 23 वर्षीय विवाहिता से संबंध बन गए। जब इस बात का पता विवाहिता के विक्की व घर वालों को लगा तो विवाहिता अपने मायके चली गई। अब एक सप्ताह पहले वह अपने मायके से आई और उसके बेटे के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी व अन्य लोगों के साथ लकड़ियां लेने खेत में गया था। साथ में विवाहिता भी थी। इसी बीच विवाहिता का पति, देवर व एक अन्य युवक आए और उनके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। जब विवाहिता भागने लगी तो उसके पति व देवर ने पकड़ लिया। देवर ने सिर में डंडा मारा, जबकि पति ने चाकू से लगातार वार करके मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों आरोपी उसके शव को बाइक पर ही लादकर अपने घर ले गए। बता दें कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंगान गांव में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले रोहतक पहुंचे और देर रात बयान दर्ज करवाए। अब पुलिस ने पति, देवर सहित तीन के खिलाफ हत्या को केस दर्ज किया है।
गुरुवार को विवाहिता के शव का पोस्टर्माटम करवाया गया। मृतका के पेट पर चाकू के छह व सीने पर दो वार मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया, जिन्होंने मुंगान गांव में ही अंतिम संस्कार किया है। पुलिस ने मृतका के पति, देवर सहित तीन के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द पूरी वारदात से पर्दा उठाया जाएगा। -इंस्पेक्टर कैलाश चंद, प्रभारी आईएमटी थाना
भाली के परवीन हत्याकांड की राज खोलेगा मोबाइल कॉल डंप
भाली गांव में महिला परवीन की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, ताकि मोबाइल कॉल डंप उठाकर नकाबपोश युवकों तक पहुंचा जा सके। साथ ही पुलिस गांव के अंदर नकाबपोश युवकों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फोटो दिखा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। साइबर सेल की मदद से ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को पानीपत जिले के गांव पुठर, हाल में मुखीजा कालोनी, पानीपत निवासी शमशेर सिंह ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी लड़की परवीन की शादी 14 साल पहले भाली निवासी वेद प्रकाश के साथ हुई थी। बुधवार सुबह उसे सूचना मिली कि किसी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। किसी ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के अंदर तीन युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपड़ा बांधे हुए हैं। इसके अलावा वारदात में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं। मृतका के पति की पहले हत्या हो चुकी है।
हर माह चार लोगों की हो रही हत्याएं
जिले के अंदर साल 2022 में हर माह औसतन कम से कम चार लोगों की हत्याएं हो रही हैं। कहीं रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया तो कहीं जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। सबसे ज्यादा पांच हत्याएं शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई हैं। इसके बाद आईएमटी क्षेत्र में चार लोगों की हत्याएं हुई, जबकि सिटी थाना क्षेत्र व बहुअकबरपुर में तीन-तीन वारदात हो चुकी हैं।