{"_id":"62530a1864b36233fa2329bd","slug":"husband-commits-suicide-after-killing-wife-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या, सेवानिवृत्त जवान ने आपसी कहासुनी में पिस्टल से की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या, सेवानिवृत्त जवान ने आपसी कहासुनी में पिस्टल से की वारदात
Sun, 10 Apr 2022 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:17 PM IST
सार
भगवतीपुर में रविवार सुबह हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ दो शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। गोलियां लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई।
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच करती एसएफएल टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में भगवतीपुर गांव में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान ने पत्नी को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। दोनों गोलियां जवान की लाइसेंसी पिस्टल से चलाए जाने की जानकारी है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। चर्चा है कि दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ मां की हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
रविवार सुबह भगवतीपुर के एक घर में खून से लथपथ दो शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान 58 वर्षीय महेंद्र व उसकी पत्नी 53 वर्षीय सुदेश के शव देख परिवार ही नहीं, ग्रामीण भी भौचक हो गए। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। यहां एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया। पुलिस की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए दो खोल बरामद किए। इधर, इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद से गांव सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
भगवतीपुर निवासी अमित ने अपने बयान में कहा है कि उसके पिता महेंद्र सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्ति के बाद घर पर ही रहते थे। वे काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल था। रविवार सुबह अपने प्लॉट से घेर में आया तो मां सुदेश कुर्सी पर लहूलुहान हालात में मृत मिली।
साथ ही पिता महेंद्र सिंह खून से लथपथ पडे़ थे। पिस्टल मेरे पिता के साथ पड़ा था। चारों ओर खून फैला हुआ था। पिता ने आपसी कहासुनी में मां को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना को मेरे पिता ने अंजाम दिया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

भगवतीपुर में दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इसी में हत्यारोपी पिता की आत्महत्या की धारा भी जोड़ी गई है। दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी में यह घटना हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। - अबदुल्ला खान, प्रभारी, लाखन माजरा थाना।