फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   husband and his friend lifeinprison

लव मैरिज कर पत्नी की हत्या करने वाले पति और दोस्त को उम्रकैद

Wed, 20 Jan 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार नवनीत दिल्ली स्थित एक जींस फैक्ट्री
विज्ञापन
में काम करता था। यहां काम करते हुए नवनीत की जगतपुरी निवासी खुशबू उर्फ महक से जान पहचान हो गई। दोनों ने 10 अगस्त 2011 को गुड़गांव के एक मंदिर में लव मैरिज कर ली और दिल्ली में रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। 25 सितंबर 2012 को महक लापता हो गई।

परिजनों ने जगतपुरी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के अगले दिन टिटौली गांव के रजवाहे सेे पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। इसी दौरान पुलिस के पास दिल्ली से खुशबू की गुमशुदगी की रिपोर्ट आ गई थी। खुशबू के परिजनों से संपर्क कर शव की शिनाख्त करवाई गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नवनीत और उसके साथी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

बेदर्दी से की गई थी हत्या

आरोपियों ने बेदर्दी से खुशबू की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने तेजधार हथियार से पीड़िता की नाक, गाल और शरीर के कई हिस्से काट रखे थे। उस पर बियर की बोतल से भी हमला किया गया था। पीछा छुड़ाने के लिए शव को रजवाहे में फेंक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed