{"_id":"ee9c076dc98e444832a8ae4a8ab99905","slug":"husband-and-his-friend-lifeinprison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज कर पत्नी की हत्या करने वाले पति और दोस्त को उम्रकैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज कर पत्नी की हत्या करने वाले पति और दोस्त को उम्रकैद
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में चले अभियोग के अनुसार नवनीत दिल्ली स्थित एक जींस फैक्ट्री
विज्ञापन
में काम करता था। यहां काम करते हुए नवनीत की जगतपुरी निवासी खुशबू उर्फ
महक से जान पहचान हो गई। दोनों ने 10 अगस्त 2011 को गुड़गांव के एक मंदिर
में लव मैरिज कर ली और दिल्ली में रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों
के बीच अनबन शुरू हो गई। 25 सितंबर 2012 को महक लापता हो गई।
परिजनों ने जगतपुरी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के अगले दिन टिटौली गांव के रजवाहे सेे पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। इसी दौरान पुलिस के पास दिल्ली से खुशबू की गुमशुदगी की रिपोर्ट आ गई थी। खुशबू के परिजनों से संपर्क कर शव की शिनाख्त करवाई गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नवनीत और उसके साथी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
बेदर्दी से की गई थी हत्या
आरोपियों ने बेदर्दी से खुशबू की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने तेजधार हथियार से पीड़िता की नाक, गाल और शरीर के कई हिस्से काट रखे थे। उस पर बियर की बोतल से भी हमला किया गया था। पीछा छुड़ाने के लिए शव को रजवाहे में फेंक दिया गया था।