{"_id":"660c42c7a0f9303126097caa","slug":"haryana-two-class-8-students-missing-from-shastri-nagar-in-rohtak-fear-of-kidnapping-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में शास्त्री नगर से आठवीं कक्षा के दो छात्र लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रोहतक में शास्त्री नगर से आठवीं कक्षा के दो छात्र लापता, अपहरण की आशंका
Tue, 02 Apr 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:09 PM IST
सार
बच्चे का पिता चंडीगढ़ डिपो में चालक पद पर तैनात हैं, बच्चे घर से बैग पैक करके ले गए हैं, सीसीटीवी फुटेज में जाते दिखाई दे रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में लाढ़ोत रोड स्थित आठवीं कक्षा दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। एक की उम्र 14 व दूसरे की 13 साल है। परिजनों को अपहरण की आशंका है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दोनों बैग लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों घूमने गए हैं, लेकिन संपर्क न होने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोखरा निवासी पूनम, हालत में लाढ़ोत रोड स्थित शास्त्री नगर में किराये पर रहती है। उनके पति विक्रम रोडवेज में चालक हैं और चंडीगढ़ डिपो में ड्यूटी है। उसके दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी है, जबकि छोटा बेटा 14 वर्षीय सोहित है।
विज्ञापन
वह लाढ़ोत रोड स्थित निजी स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह कक्षा के ही छात्र 13 साल के निखिल के साथ किसी को बताए बगैर चला गया। उसे लगातार तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
छात्रों का अभी सुराग नहीं लग सका है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि वे बैग लेकर जा रहे हैं। ऐसे में लग रहा है कि दोनों कहीं घूमने का प्लान बनाकर गए हैं। बस स्टैंड व रेलवे स्टैंड पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन पता नहीं लगा है। - एसआई सन्नी, प्रभारी सुखपुरा पुलिस चौकी