फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Pakistani terrorist attempted suicide in Sunaria jail

Haryana: पाकिस्तानी आतंकी ने सुनारिया जेल में किया आत्महत्या का प्रयास, रात को लगाया फंदा

Mon, 22 Apr 2024 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 10:21 PM IST
सार

आतंकी इमादुल्ला उर्फ अली बाबर जैश ए मोहम्मद संगठन से जुड़ा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गांव वासीवाला तहसील दीपालपुर जिला ओकारा का रहने वाला है। बता दें कि सुनारिया जेल में 46 आतंकवादी बंद हैं, 19 को नजरबंद किया गया था। 27 विचाराधीन बंदी है। 

विज्ञापन
Haryana: Pakistani terrorist attempted suicide in Sunaria jail
जिला कारागार रोहतक। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू की केंद्रीय जेल कोट भलवाल से एक साल पहले हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल भेजे गए पाकिस्तान के आतंकी 25 वर्षीय इमादुल्ला उर्फ अली बाबर ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते उसके साथियों व जेल सुरक्षा कर्मियों ने उसे नीचे उतारकर बचा लिया।

विज्ञापन


जेल उप अधीक्षक साजिद खान की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा से संबंध माने जाते हैं।
विज्ञापन


जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने 10 अप्रैल 2023 को जम्मू की कोट भलवाल जेल से 46 आंतकियों को सुनारिया जेल में भेजा था। इसमें 19 को नजरबंद किया गया है जबकि 27 आतंकी विचाराधीन बंदी के तौर पर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदी इमादुल्ला उर्फ अली बाबर निवासी वासीवाला तहसील दीपालपुर जिला ओकारा, पंजाब (पाकिस्तान) भी सुनारिया जेल में बंद है, जिसके खिलाफ 2021 में धारा 16 यूएपीए, आईपीसी 307 व 7/25 आर्म्स एक्ट के तहत बारामूला के थाना उरी में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ दो अन्य केस भी हैं।

केंद्र सरकार के आदेशानुसार, बंदी को केंद्रीय जेल कोट भलवाल (जम्मू-कश्मीर) से बदलकर 10 अप्रैल 2023 को सुनारिया जेल भेजा गया था। बंदी अपने तीन अन्य साथियों के साथ जेल में सुरक्षा वार्ड नंबर तीन में बंद है। रविवार की रात करीब 12 बजे इमादुल्ला उर्फ अली बाबर ने चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

तीन अन्य बंदियों ने शोर मचा दिया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी सत्यवान ने जेल उप अधीक्षक अनिल कुमार, सुरक्षाकर्मी जसबीर के साथ मिलकर उसे बचाया और सेल से निकाल कर जेल के अस्पताल में दाखिल कराया। जेल चिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद आरोपी को छुट्टी दे दी। जेल के उप अधीक्षक मोहम्मद साजिद खान की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास व जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।


जेल में पाकिस्तान निवासी इमादुल्ला उर्फ अली बाबर विचाराधीन बंदी के तौर पर बंद है। उसने रात को आत्महत्या का प्रयास किया। शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। -सत्यवान, जेल अधीक्षक सुनारिया, रोहतक
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed