फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: An elderly man was stabbed for intervening in a fight

Haryana: बीच-बचाव किया तो बुजुर्ग को चाकू मारे, पेट की आंत आई बाहर, आरोपी बोला- अभी बनाता हूं पंचायती

Thu, 28 Mar 2024 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/ कलानौर (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/ कलानौर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 11:51 PM IST
सार

बीच-बचाव कराने पर बुजुर्ग से आरोपी बोला कि अभी पंचायती बनाता हूं। आरोपी घायल अवस्था में पीजीआई में दाखिल है। मामला दर्ज कर लिया गया है। 66 वर्षीय सोमनाथ बेटी के घर से अपने घर जा रहा था। 

विज्ञापन
Haryana: An elderly man was stabbed for intervening in a fight
अस्पताल में भर्ती सोमनाथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव काहनौर में गली में झगड़ा कर रहे युवकों का बीचबचाव कराने पर एक युवक ने 66 साल के बुजुर्ग को चाकू मार दिए। पेट में चाकू लगने से छोटी आंत बाहर आ गई, साथ ही कंधे व हाथ पर भी घाव का निशान हैं। आरोपी बोला- पहले मैं तुझे ही पंचायती बनाता हूं। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी युवक मुकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, काहनौर निवासी सोमनाथ ने शिकायत में बताया कि 25 मार्च को रात करीब पौने नौ बजे बेटी नेहा के घर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बलराज बैरागी के मकान के पास काफी युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने इंसानियत के नाते उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक युवक मुकेश ने अपने हाथ में चाकू लिया हुआ था।
विज्ञापन


जब वह उसे समझाने लगा तो उसने गुस्से में आकर कहा कि मैं इन्हें तो बाद में देखता हूं, पहले तुझे पंचायती बनाता हूं। इतना कहते ही चाकू से पेट में तीन वार किए। उसने बचाव में हाथ आगे किया तो कंधे व हाथ पर भी घाव कर दिया। चाकू लगने से वह सड़क पर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे कहानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। उसे वार्ड छह में दाखिल किया गया है। कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed