फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   harrasment, mdu, professor, university, head of department, rohtak, haryana

एमडीयू में फिजिकल एजुकेशन के एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दोनों पक्षों में मारपीट

Sun, 25 Sep 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 25 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
harrasment, mdu, professor, university, head of department, rohtak, haryana
महिला का आरोप, बेटे के प्राध्यापक बनने से पहले से दे रहा है संबंध बनाने का दबाव - फोटो : amar ujala
पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहने वाले महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में एक और गंभीर मामला सामने आया है। इस बार फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एक प्राध्यापक की मां ने एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने एचओडी के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को भी आना पड़ा। जबकि एचओडी ने आरोप लगाने वाली महिला और उसके प्राध्यापक बेटे समेत तीन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे एमडीयू के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. भगत सिंह और डिपार्टमेंट के ही एक प्राध्यापक और उनकी मां के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कार्यालय में शुरू हुई मारपीट गैलरी तक पहुंच गई। इसके बाद डिपार्टमेंट के शिक्षकों और छात्रों ने दोनों पक्षों को अलग किया। प्राध्यापक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एचओडी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले बेटे की पीएचडी कराने और उसकी नौकरी लगवाने की बात एचओडी ने कही, लेकिन उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। उनके बेटे ने अपने दम पर पीएचडी की और बाद में गेस्ट प्राध्यापक के पद पर इन्हीं के डिपार्टमेंट में नौकरी ले ली। शनिवार को वह अपने बेटे के दस्तावेज लेने के लिए कार्यालय गई थी, जिस पर एचओडी ने दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध करने पर उनके और प्राध्यापक बेटे के के साथ मारपीट की गई। महिला ने खुद व परिवार को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। महिला ने एचओडी को अपना दूर का रिश्तेदार बताया है। एमडीयू में जब दोनों पक्षों में मारपीट हो रही थी तो मौके पर पीजीआईएमस थाना प्रभारी मंजीत सिंह और महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह है एचओडी का महिला पर आरोप

पुलिस को दी शिकायत में एचओडी प्रो. भगत सिंह ने आरोप लगाया है कि विभाग के प्राध्यापक और उनकी मां समेत तीन लोगों ने उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट की। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया के नाम दी शिकायत में प्रो. भगत ने आरोप लगाया है कि वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी बीच कार्यालय का गेट बंद कर उन पर हमला किया गया। किसी तरह वह जान बचाकर बाहर निकले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूरे प्रकरण के पीछे प्राध्यापक पर पुलिस में दर्ज एक मामला है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई की सिफारिश यूनिवर्सिटी प्रशासन से की थी। इसी की रंजिश में उन पर हमला किया गया। एचओडी ने पुलिस के अलावा राज्यपाल और एसपी को भी शिकायत की कॉपी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है, जिसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में स्पष्ट होने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- मंजीत सिंह, प्रभारी, पीजीआइएमएस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed