{"_id":"65f0940b236ac6a8170b377f","slug":"gurugram-businessman-murder-case-two-youth-from-bahadurgarh-and-one-from-jhajjar-arrested-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम व्यापारी हत्याकांड: बहादुरगढ़ के दो और झज्जर का एक युवक काबू, तीन दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुग्राम व्यापारी हत्याकांड: बहादुरगढ़ के दो और झज्जर का एक युवक काबू, तीन दिन के रिमांड पर लिया
Tue, 12 Mar 2024 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:12 PM IST
सार
दो आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है। 29 फरवरी को गोली मारकर हत्या की गई थी। लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान बहादुरगढ़ निवासी साहिल व नितिन और झज्जर निवासी जयपाल के रूप में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीआईए प्रथम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने एक मार्च को शिकायत दी थी कि वह अपने बेटे सचिन, पुत्रवधू मोनिका व दो पौत्र के साथ पंजाब के संगरूर स्थित शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी। जाते समय लाखनमाजरा के पास खाना खाने के लिए के रुक गए।
विज्ञापन
खाना खाकर जब सचिन गाड़ी में बैठने लगा तो कार में सवार होकर तीन युवक आए और सचिन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 25 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं, जिसमें 15 से ज्यादा गोली सचिन को लगी जबकि एक गोली दर्शना के पैर में लगी।
विज्ञापन
इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के नेपाल बार्डर से दो युवकों को काबू किया था, जो छह दिन के रिमांड पर है। पुलिस आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।