फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grandson shot and killed grandmother for property in haryana

रोहतक में फिर रिश्तों का कत्ल : प्रॉपर्टी के लिए पोते ने दादी की गोली मारकर हत्या की 

Sat, 11 Sep 2021 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/सांपला
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/सांपला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 01:03 AM IST
सार

सांपला खंड के गांव समचाना में शुक्रवार रात करीब साढ़े 7 बजे हुई वारदात।  नजदीक आकर मारी सिर में गोली, दिल्ली के नरेला में रहता है आरोपी। 

विज्ञापन
Grandson shot and killed grandmother for property in haryana
pistol

विस्तार

जिले में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। सांपला खंड के गांव समचाना में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पोते ने अपनी 85 वर्षीय दादी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। सांपला पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समचाना गांव निवासी फूल कंवार ने दी शिकायत में बताया कि वे 5 भाई और 6 बहनें है। उसके भाई जयसिंह व दो बहनों की मौत हो चुकी है। दो भाई का परिवार दिल्ली के नरेला में रहता है। उनकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो चुका है। एक प्लॉट बकाया रहता है, जिसके बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 7 बजे भाई जयसिंह का लड़का राज सिंह उर्फ राजू घर आया था। घर पर वह और उसका लड़का रोहित थे। 
विज्ञापन


राज सिंह चमेली देवी से बात कर रहा था। मां ने कहा कि बैठकर बात कर लेंगे। मां के इतना कहने के बाद राज सिंह ने पिस्तौल निकालकर सिर में गोली मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि जाते समय राज सिंह धमकी देकर गया है कि उसका हिस्सा दे देना, नहीं तो तेरे को भी देख लूंगा। पुलिस ने आरोपी राज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


600 गज का प्लॉट है बुजुर्ग महिला के नाम 
हत्या की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ छानबीन की। एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। फर्श पर खून बिखरा हुआ था। बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी। शव को जांच पड़ताल कर पीजीआई में लाया गया। 

दिल्ली पुलिस में पत्नी, अलग रहता है आरोपी 
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी की पत्नी दिल्ली पुलिस में है, लेकिन वह अलग से किराये पर रहता है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गांव में आया हुआ था। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे फूल कुंआर के बयान पर उसके भाई के लड़के राजसिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। परिवार में 600 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जो महिला के नाम है। 


विजय नगर में हो चुकी है परिवार के चार लोगों की हत्या
दो सप्ताह पहले विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर के परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अभिषेक को उसके माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, जो अब न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed