{"_id":"639c3e7ba068af5174271958","slug":"girl-student-kidnapped-in-broad-daylight-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रोहतक में दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, जाट किशोरी कॉलेज के गेट से रिवाल्वर दिखाकर कार में ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: रोहतक में दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, जाट किशोरी कॉलेज के गेट से रिवाल्वर दिखाकर कार में ले गए
Fri, 16 Dec 2022 03:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 16 Dec 2022 03:16 PM IST
सार
छात्रा दो सहेलियों के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कॉलेज आई थी। पुलिस छापेमारी में जुटी है। कार सवार युवक छात्रा को साथ ले गए। अपहरणकर्ताओं का अब तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में जाट किशोरी कॉलेज के गेट से दिनदहाड़े शुक्रवार सुबह कार सवार तीन युवक छात्रा का अपहरण करके ले गए। युवक पिस्तौल लिए हुए था। छात्रा की सहेली से सूचना पाकर परिजन रोहतक पहुंचे और सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। दोपहर तक पुलिस छापेमारी में जुटी थी, लेकिन अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जाट किशोरी कन्या कॉलेज के अंतिम वर्ष की छात्रा है। हर रोज की तरह सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ घर से कॉलेज आई थी। तीनों सुबह सात बजे घर से चली और साढ़े 8 बजे के करीब कॉलेज के गेट पर पहुंची।
विज्ञापन
तभी एक कार से तीन युवक उतरे। उनमें से एक युवक के पास हथियार था। तीनों छात्रा का अपहरण करके कार में बैठाकर ले गए। छात्रा की सहेली ने उसके पिता को फोन किया। वह गांव से रोहतक पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तभी से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन