{"_id":"639d581e4fffbc5480630f25","slug":"girl-from-rohtak-went-missing-from-home-just-eight-hours-after-becoming-an-adult","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बालिग होने के आठ घंटे बाद ही घर से लापता हुई युवती, साथ में ले गई आधार और जन्म प्रमाण पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: बालिग होने के आठ घंटे बाद ही घर से लापता हुई युवती, साथ में ले गई आधार और जन्म प्रमाण पत्र
Sat, 17 Dec 2022 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:18 AM IST
सार
एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि पूरा परिवार घर पर सो रहा था। 16 दिसंबर की सुबह उठे तो बेटी नहीं मिली। जांच की तो घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात के अलावा 40 हजार की नकदी व कागजात भी गायब थे, जिन्हें बेटी ही लेकर गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के एक गांव की युवती बालिग होने के आठ घंटे बाद ही घर से लापता हो गई। साथ में आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र भी साथ ले गई। परेशान परिजनों ने नजदीक थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। जिले में दो दिन में चार बेटियां घर छोड़ चुकी हैं।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक एक महिला ने शिकायत दी है कि 15 दिसंबर की सुबह उसकी बेटी 18 साल की हुई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बिना बताए घर से चली गई। अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र भी साथ ले गई। 12वीं पास बेटी का मोबाइल नंबर भी उसी समय से बंद आ रहा है। वह तीन माह से निजी संस्थान में कोचिंग लेने जा रही थी। उसे किसी पर शक नहीं है। न ही पता कि बेटी गई कहां है।
सुबह उठे तो बेटी नहीं मिली, जेवरात, 40 हजार की नकदी व कागजात भी ले गई
वहीं, एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि पूरा परिवार घर पर सो रहा था। 16 दिसंबर की सुबह उठे तो बेटी नहीं मिली। जांच की तो घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात के अलावा 40 हजार की नकदी व कागजात भी गायब थे, जिन्हें बेटी ही लेकर गई है। वह अपनी मर्जी से गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पेपर देने गई छात्रा घर नहीं लौटी
एक पिता ने सिटी थाने में शिकायत दी है कि उसकी 19 साल की बेटी शहर के महिला कालेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। दो दिन पहले दोपहर को पेपर देने कालेज गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।