फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud with Property Dealer in Rohtak

Rohtak: प्रॉपर्टी डीलर से एनआरआई भांजा बनकर ठगे 2.20 लाख रुपये, साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज

Sun, 14 May 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 11:03 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में प्रॉपर्टी डीलर भारत भूषण ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का परिवार कनाडा में रहता है। आठ मई को उसके पास फोन करके एक युवक ने कहा कि वह उसका भांजा बोल रहा है। साथ ही पूरे परिजनों का हालचाल पूछा।

विज्ञापन
Fraud with Property Dealer in Rohtak
रोहतक पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर एनआरआई भांजा बनकर रोहतक के एक प्रॉपर्टी डीलर से दो लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। कृष्णा कालोनी निवासी भारत भूषण ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं, न्यू जनता कालोनी के युवक से पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 2 लाख 68 हजार रुपये ठग लिए गए। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रॉपर्टी डीलर भारत भूषण ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का परिवार कनाडा में रहता है। आठ मई को उसके पास फोन करके एक युवक ने कहा कि वह उसका भांजा बोल रहा है। साथ ही पूरे परिजनों का हालचाल पूछा। कहा कि 10 लाख रुपये आपके खाते में भेज रहा हूं। एजेंट को चार लाख रुपये दे देना। बाकी पैसे वह वापस ले लूंगा। 22 मई को ही वह भारत आ रहा है। थोड़ी देर बाद उसके पास 10 लाख 26 हजार रुपये का मैसेज आ गया। उसके बाद एक युवक का फोन आया, बोला वह एजेंट बोल रहा है। उसकी मां का ऑपरेशन है। इससे वह भावुक हो गया। एजेंट द्वारा बताए गए खाते में 2 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद 20 हजार रुपये और भेजे। इसके बाद उसने सभी नंबर पर कॉल की, लेकिन वे बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


टास्क पूरा करने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
न्यू जनता कालोनी निवासी मोहित सैनी ने दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसे पास पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। कहा गया कि 5 स्टार होटलों की रेटिंग तय करनी है। तीन होटल की रेटिंग देने पर 150 रुपये मिलेंगे। इसके बाद आरोपियों ने वाटसअप पर डैमो टैस्ट टास्क के रुप में भेजा। उसने टास्क किया तो दूसरा टास्क भेज दिया। बताया 2 हजार रुपये के प्लान के बदले में 2800 रुपये मिलेंगे। इसी तरह 5 हजार के 7 हजार, 9 हजार के साढ़े 12 हजार और 15 हजार के 21 हजार मिलेंगे। इस तरह अलग-अलग स्कीम का झांसा देकर उससे 2 लाख 68 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू के एलएलबी के छात्र की नहर में डूबने से मौत
महर्षि दयानंद विवि में पढ़ रहे एलएलबी के छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार शाम को नहाने गया था, रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव ढाकला निवासी युवराज सिंह एमडीयू से कानून की पढ़ाई कर रहा था। उसने एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। गर्मी के चलते शनिवार शाम को नहाने भालौठ ब्रांच पर पहरावर हेड के पास चला गया। संतुलन बिगड़ने से वह डूब गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रविवार सुबह युवक का शव ही मिला। 

दो दिन पहले एमएससी की छात्रा का मिला था हॉस्टल में शव
विवि में दो दिन पहले एमएससी की छात्रा का हॉस्टल के अंदर शव मिला था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पिता का आरोप था कि उसकी बेटी को एक युवक परेशान करता है, इस कारण उसने यह कदम उठाया। पीजीआई थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed