फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fraud, crime, kisan credit card, loan, bank, haryana, rohtak

किसान क्रेटिड कार्ड और 20 लाख का लोन दिलवाने के बहाने ठगे करोड़

Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
fraud, crime, kisan credit card, loan, bank, haryana, rohtak
Fraud - फोटो : file photo
किसान क्रेडिट कार्ड और 20 लाख रुपये का लोन दिलवाने के बहाने एक युवक ने कई गांवों के लोगों और व्यापारियों से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिये। ठगी का शिकार व्यापारियों और ग्रामीणों को बेवकूफ बनाने के लिए आरोपी उन्हें फर्जी चैक देकर फरार हो गया। जब लोग बैंक में चैक लेकर पहुंचे यहां चैक बाउंस हो गये। करोड़ों की चपत लगने के बाद पीड़ित मंगलवार को एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। यहां लोगों ने एसपी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


यूं फंसाया जाल में

एसपी से मिलने पहुंचे आर्यनगर निवासी आनंद ने बताया कि फरवरी 2016 में उनकी मुलाकात डी पार्क स्थित एक कपड़े के शोरूम पर डीएलएफ में रहने वाले एक युवक से हुई थी। यह शोरूम उसी ने खोल रखा था। युवक ने उससे महाराष्ट्र के एक बैंक से 20 लाख रुपये का लोन दिलवाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने कुछ दिन बाद आनंद को अपने झांसे में ले लिया। इसी तरह आरोपी ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिलवाने का बहाना बनाकर अपने जाल में फंसाया। फिर उसने एक के बाद एक लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ठग लिये।
विज्ञापन


यूं हड़पे रुपये

आरोपी ने सभी लोगों से एक ही तरह से रुपये ठगे। उसने लोगों से कहा कि उन्हें बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिए डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। ताकि बैैंक को खाते की स्टेटमेंट दिखाई जा सके। इसके बाद लोन जारी कर दिया जाएगा। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ठग लिये। इतना ही नहीं लोन की रकम बढ़ाने की बात कहकर आरोपी ने कभी बहाने से तो कभी किसी बहाने से ठगी करनी शुरू कर दी। आरोपी सारे रुपये अपने खाते में ही जमा करवाता था। अपना भरोसा जमाने के लिए आरोपी कभी कभी किसी युवक को कैश में कुछ रुपये दे देता। इसी तरह से उसने लोगों से एक करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपी ने ऐसे लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया जिन्होंने कई अन्य लोगों के रुपये भी इकट्ठे कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ करोड़ों की ठगी के खेल का खुलासा

कई महीनों तक आरोपी लोगों को ठगता रहा। शक होने पर लोगों ने उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोपी की करतूत का पता तब चला जब उसके दिए हुए चैक बाउंस हो गए। ठगी का शिकार हुए सभी लोगों की आपस में बात हुई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपी ने अपना शोरूम बंद करके डीएलएफ कालोनी में ही किराये के मकान में ऑफिस बना लिया था। जब लोग उससे रुपये लेने ऑफिस पहुंचे तो वह फरार मिला।


किसी की दुकान तो किसी के पहुंचा घर

आरोपी ने ऐसे ही लोगों को अपना शिकार नहीं बनाया बल्कि वह लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए उनकी दुकान तक पहुंचता था। इतना ही नहीं लोगों के घरों तक जाकर भी उनका भरोसा जीता। एसपी से मिलने पहुंचे लोगों ने बताया कि आरोपी ने समरगोपालपुर गांव के एक निजी फर्म की उच्च अधिकारियों से जान पहचान की बात कहकर लोन जारी करवाने की भी बात कह रखी थी। उसने ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने ठगा तो व्यापारियों का लोन जारी करवाने के बहाने।

ठगी का शिकार लोग, किससे कितने ठगे

आनंद आर्यनगर- 10 लाख रुपये
मुकेश शर्मा सुखपुरा चौक- 4 लाख
दिलबाग चिड़ी गांव- 5 लाख
आनंद चिड़ी- 5 लाख 50 हजार
प्रदीप गांव टिटौली- 4 लाख 50 हजार
नरेश टिटौली- 8 लाख
जितेन्द्र टिटौली- 6 लाख
प्रदीप भैणी चंद्रपाल- 1 लाख 50 हजार
अनिल टिटौली- 27 लाख
सुनील सिसरौली- 2 लाख 50 हजार
सतीश गद्दी खेड़ी- 10 लाख
अनिल चिड़ी- 10 लाख
प्रवीन- 4 लाख 50 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed