फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   firing at Finance workers, 2.10 lakh looted, crime in rohtak, rohtak police

फाइनेंस कर्मचारियों पर फायरिंग कर 2.10 लाख लूटे 

Tue, 13 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 13 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
firing at Finance workers, 2.10 lakh looted, crime in rohtak, rohtak police
पुलिस टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे डीएसपी - फोटो : अमर उजाला
लाखनमाजरा और चांदी गांव के बीच बदमाशों ने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर फायरिंग कर 2 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। कार सवार लुटेरोें ने कंपनी कर्मचारियों पर चार राउंड फायर भी किए। एक कर्मचारी को दो गालियां भी लगीं। घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने ही डीएसपी पुलिस टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत जसवंत, अमित और देशराज जुलाना की ओर से वसूली करके रोहतक लौट रहे थे। जसवंत के पास 65, अमित के पास 65, देशराज के पास 80 हजार रुपये थे। तीनों कर्मचारी दो बाइकों पर सवार थे। लाखनमाजरा और चांदी के बीच आई-20 कार में सवार होकर आए बदमाशों ने कंपनी कर्मचारियों पर अचानक फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में दो गोलियां जसवंत को लगीं, इससे कर्मचारी डर गए। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनसे पैसों से भरे बैग छीन लिए। जसवंत को एक गोली हाथ तो दूसरी हसली के पास लगी। घायल जसवंत को पीजीआईएमएस ले जाया गया। वारदात की सूचना मिलते ही लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी शमशेर सिंह और एफएसएल टीम भी वारदात स्थल पर पहुंची। बदमाशों तीनों युवकों से 2.10 लाख रुपये ले गए हैं। लाखनमाजरा थाना प्रभारी शहीद अहमद ने बताया कि लूट की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस कंपनी के कलेक्शन करने वाले युवकों के साथ पहले भी कई बार लूट हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed