{"_id":"591a17ca4f1c1bfc71f229af","slug":"fatether-and-son-double-murder-in-rohtak-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 16 May 2017 02:34 AM IST
कारौर स्थित रिंग रोड पर चाय की दुकान में देर रात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी बाईपास स्थित चाय की दुकान में बदमाशों ने रविवार रात बाप-बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले बदमाशों ने बाप-बेटे को बेरहमी से ईंट और रॉड से अधमरा किया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर की वारदात को अंजाम दिया। बाद में बदमाशों ने शव को खींचकर खेत में फेंक दिया। सोमवार सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी पंकज नैन सहित सांपला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थोड़ी देर में ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया।
गांव कारौर निवासी श्रीभगवान (50 वर्षीय) की रिंग रोड बाहरी बाईपास पर चाय की दुकान है। श्रीभगवान का छोटा बेटा अमित उर्फ कप्तान (25 वर्षीय) ऑटो चलाता था और रात को पिता के पास दुकान पर ही आ जाता था। गांव के पत्नी और बड़ा बेटा सोनू रहता था। सोमवार सुबह छह बजे दुकान से करीब सौ मीटर दूर खेत में राहगीरों ने दो लोगों के खून से लथपथ शव पड़े देखेे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो लोगों की हत्या की सूचना पर एसपी पंकज नैन टीम सहित मौके पर पहुंचे। लोगों ने मृतकों की शिनाख्त श्रीभगवान और उनके बेटे अमित उर्फ कप्तान के रूप में की। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इसके अलावा सिर पर ईंट और रॉड से हमला किया गया था।
लूट नहीं हत्या के इरादे से आए थे बदमाश
दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। हर तरफ खून के छींटे थे। यहां से पुलिस ने एक ईंट बरामद की। इसके अलावा खेत में मृतक अमित के पास से एक रॉड भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपियों ने दुकान पर आकर पहले तो दोनों के साथ ईंट और रॉड से मारपीट की। बेसुध होने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खींचकर खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के चेहरे पर पत्थर से वार करके उनके दांत भी तोड़ रखे थे। साथ ही अमित के संवेदनशील अंग पर भी कई वार किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या के इरादे से आए थे। दुकान से सामान चोरी नहीं किया गया है। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे सोनू के बयान पर केस दर्ज किया है। सांपला थाना एसएचओ प्रवीण ने बताया कि अभी तक हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। सोनू ने बताया कि होली पर अमित का गांव में ही झगड़ा हुआ था। पांच से छह लोगों ने घर में आकर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन लोगों पर केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
खेतों तक खींचकर ले गये शव
आरोपियों की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बाप बेटे का गला काटने के बाद खेतों तक खींचकर ले गये। पुलिस को दुकान के पीछे वाले हिस्से में काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। साथ ही खेत में भी शव मिलने की जगह पर खून पड़ा था। पुलिस का कहना है कि बाप-बेटे की आरोपियों के साथ काफी देर तक झड़प भी हुइ थी। दुकान के पीछे वाले हिस्से पर भी हाथापाई के सबूत मिले हैं।
फिर खुल गई पुलिस सुरक्षा की पोल
सोनीपत युवती से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दोहरे हत्याकांड ने पुलिस की पोल खोल दी। हैरत की बात यह है कि बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। रिंग रोड पर आरोपी घंटों तक बाप बेटे के साथ बर्बरता करते रहे, लेकिन न तो पुलिस पहुंची और न ही किसी राहगीर ने वारदात का वाक्या देखा। जबकि पुलिस बार बार गश्त बढ़ाने का दावा करती रही है।
बर्बरता की हद पार की
अमित के शरीर पर केवल अंडरवियर थी। बदमाशों ने उसके संवेदनशील अंग पर कई वार किए थे। पुलिस ने हर पहलु से मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्र रहा बड़ा बेटा चला गया था घर
श्रीभगवान का बड़ा बेटा सोनू रविवार रात को घर चला गया था। परिजनों ने बताया कि सोनू भी अधिकतर रात को दुकान पर रहता था। लेकिन घर में कोई जरूरी काम होने की वजह से वह देर शाम को गांव वाले घर में चला गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पंकज नैन, एसपी रोहतक