फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Entered the house to try to retard rape

घर में घुसकर मंदबुद्धि से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 18 Apr 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 18 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Entered the house to try to retard rape
दुष्कर्म - फोटो : rape in rohtak

विज्ञापन
नाबालिगों के अपराध की गर्त में जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब शहर के पास स्थिति एक गांव में नाबालिग ने घर में घुसकर 14 साल की मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

आरोपी बिजली उपकरण ठीक करने के बहाने घर में घुसा था। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में महम थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरी महम के एक गांव में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गेहूं काटने गए थे। घर में उनकी बेटी अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का एक 16 वर्षीय किशोर बिजली उपकरण ठीक करने के बहाने घर में घुस गया। मौका पाकर आरोपी ने पीड़ित किशोरी को पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग दौड़े। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता क ी मेडिकल जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed