{"_id":"5713ae064f1c1b342810fbff","slug":"entered-the-house-to-try-to-retard-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मंदबुद्धि से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मंदबुद्धि से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : rape in rohtak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाबालिगों के अपराध की गर्त में जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब शहर के पास स्थिति एक गांव में नाबालिग ने घर में घुसकर 14 साल की मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
आरोपी बिजली उपकरण ठीक करने के बहाने घर में घुसा था। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में महम थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरी महम के एक गांव में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गेहूं काटने गए थे। घर में उनकी बेटी अकेली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव का एक 16 वर्षीय किशोर बिजली उपकरण ठीक करने के बहाने घर में घुस गया। मौका पाकर आरोपी ने पीड़ित किशोरी को पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग दौड़े। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता क ी मेडिकल जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।