फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Engineer wife duped of Rs 11.99 lakh in name of part-time job in Rohtak

Rohtak: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर इंजीनियर की पत्नी से 11.99 लाख ठगे, टेलीग्राम पर लिंक भेज ग्रुप में जोड़ा

Tue, 17 Jun 2025 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:05 AM IST
सार

रुड़की गांव निवासी साक्षी गृहिणी है और उनके पति बायोमेडिकल इंजीनियर है। 12 मई को उनके टेलीग्राम पर कनविका नाम से एक लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक में पार्ट टाइम जॉब की बात कही तो उन्होंने मैसेज पर ही इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Engineer wife duped of Rs 11.99 lakh in name of part-time job in Rohtak
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

रोहतक के रुड़की गांव निवासी इंजीनियर की पत्नी को जालसाज ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 11.99 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले जो राशि जमा कराई, उसे लगभग दोगुना कर दिया। इससे महिला भी लालच में आ गई और अपनी मेहनत की रकम गंवा दी। साइबर थाने में महिला की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुड़की गांव निवासी साक्षी गृहिणी है और उनके पति बायोमेडिकल इंजीनियर है। 12 मई को उनके टेलीग्राम पर कनविका नाम से एक लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक में पार्ट टाइम जॉब की बात कही तो उन्होंने मैसेज पर ही इन्कार कर दिया। कई दिन तक लगातार मैसेज करती रही तो 9 जून को फिर से एक मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने लिंक के माध्यम से एक फार्म भरवाया और कहा कि टूरिस्ट प्लेस के लिए रिव्यू करना है। उसी के बहाने पहले 872 रुपये उनके खाते में डाल दिए। उनका लालच बढ़ा तो 10 हजार रुपये जमा कराए और उसके एवज में 17 हजार रुपये उनके खाते में दिखने लगे। इस तरह रकम डलवाते रहे और एप पर उनकी राशि बढ़ती चली गई। 13 से 15 जून तक 6 बार में 11.99 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

 

साइबर ठगी हो तो करें यह काम

सबसे पहले 1930 पर का कॉल करें और https://cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराए
अपने बैंक को पूरी घटना की जानकारी दें और तुरंत खाते की ट्रांजेक्शन को ब्लॉक कराए
धोखाधड़ी होने पर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी
शिकायत दर्ज कराते समय बैंक पासबुक, रिकॉर्ड की कॉपी, आईडी और एड्रेस प्रूफ भी हो
धोखाधड़ी से संबंधित सभी साक्ष्य जैसे कि स्क्रीनशॉट,चेट और अन्य संबंधित जानकारी एकत्र करें

महिला के साथ पार्ट टाइम जॉब के नाम पर निवेश कराया और फिर उनसे 11.99 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। - कुलदीप कुमार, साइबर थाना प्रभारी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed