{"_id":"07a41e0e43c9c909eb4c892b34e49bc1","slug":"don-blackmailing-students-of-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉन की नापाक हरकतः अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉन की नापाक हरकतः अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 16 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाड़ा मोहल्ले का 20 साल का डॉन छात्रों की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट
विज्ञापन
पर अपलोड करने की धमकी देेकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहा है। जब एक छात्र ने
रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने कोर्ट रोड पर युवक की जमकर धुनाई
कर की। छात्र के परिजन और क्षेत्र वासी पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजनों का
कहना है कि यदि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह जिला
प्रशासन के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाएंगे।
किला रोड निवासी एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ रविवार को कोर्ट रोड से गुजर रहा था। इसी बीच आठ दस युवक आए और उस पर हमला कर दिया। उसको घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता है। उसके साथ एक युवक पढ़ता है। क रीब पांच महीने पहले युवक ने उससे कहा कि उसके पाड़ा मोहल्ले के एक बड़े डॉन से संबंध है।
इस पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ दिन बाद ही युवक ने डॉन के नाम पर उससे 2 हजार रुपये मांगे। आरोपी ने उससे कहा कि यदि रुपये नहीं दिये तो डॉन उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। इसके बाद आरोपी लगातार उसे और स्कूल के अन्य छात्रों को ब्लैकमेल करने लगे।
इस दौरान आरोपियों ने कई छात्रों के कपड़े उतरवाकर उनकी वीडियो बनाई और इंटरनेट पर अपलोड की। अब उसका कहना है कि कु छ दिन पहले डॉन ने फिर से उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। इस बार उसने आरोपी को रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।
पांच महीने पहले किया था छात्र पर हमला
आरोपी डॉन ने क रीब पांच महीने पहले भी गुरुनानक पुरा के छात्र पर उसकी कोचिंग सेंटर के सामने हमला बोला था। उसने भी आरोपी को रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी की शिकायत पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने डॉन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराई थी।