फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh gets another parole, released for 21 days again

Haryana: राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो

Mon, 20 Nov 2023 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 06:26 PM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आएगा। उनकी 21 दिन की अर्जी मंजूर हो गई है। 21 दिन के लिए राम रहीम फिर से जेल से बाहर आएगा। इससे पहले भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कई बार फरलो व पैरोल पर बाहर आ चुका है।  

विज्ञापन
Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh gets another parole, released for 21 days again
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 21 दिन की फरलो मिल गई है। मंगलवार सुबह वह यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में जा सकता है। फरलो की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार देर रात या मंगलवार सुबह आधिकारिक तौर पर मुख्यालय से जेल प्रशासन के पास पत्र आ सकता है।

विज्ञापन

 
गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तीन दिन पहले रामरहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। सोमवार शाम को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आउटर हिसार बाईपास, रुपया चौक से लेकर आईएमएमए तक छानबीन की। खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि रामरहीम मंगलवार सुबह बरनावा आश्रम जा सकता है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी छोड़कर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में है गुरमीत है कैदी नंबर 8647 
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल मिली है। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। अब तक रामरहीम की ज्यादातर पैरोल यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटी है। 

कब-कब जेल से बाहर आया गुरमीत

  • 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
  • 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
  • 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
  • 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
  • 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
  • 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
  •  फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
  •  जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
  •  अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
  •  21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
  •  20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed