{"_id":"61ed9407787bb31a07639384","slug":"dent-in-petrol-pipeline-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पेट्रोल की पाइप लाइन में सेंध, एचपीसीएल की सुरक्षा एजेंसी ने करवाया केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पेट्रोल की पाइप लाइन में सेंध, एचपीसीएल की सुरक्षा एजेंसी ने करवाया केस दर्ज
Sun, 23 Jan 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:14 PM IST
सार
सोनीपत पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। सांपला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल की पाइप लाइन में सेंध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला खंड के गांव भैसरू के नजदीक खेतों में पंजाब की रमनमंडी से बहादुरगढ़ जा रही हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) की पाइप लाइन में सेंध लगाकर पेट्रोल चुराने का प्रयास किया गया है। सोनीपत पुलिस से सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गड्ढा खोदकर पाइप लाइन से पेट्रोल निकालने के लिए क्लिप लगाई गई थी। सांपला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की सुरक्षा एजेंसी के मैनेजर दीपक राजौरिया ने दी शिकायत में बताया कि उसकी कंपनी ने एचपीसीएल की पेट्रोल पंप लाइन की सुरक्षा का ठेका ले रखा है। शुक्रवार को सीआईए घारूहेड़ा ने सूचना दी कि तेल चोरी के मामले में सोनीपत में कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने रोहतक के गांव भैसरू के पास एचपीसीएल की लाइन में पेट्रोल चोरी करने के लिए उपकरण लगा रखे हैं। मामले की सूचना पाकर बहादुरगढ़ से एचपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची। वहां जमीन की खुदाई करने पर मिट्टी की सतह पर कट्टे मिले। उनके नीचे पाइप लाइन पर पेट्रोल निकाले के लिए लगाया गया उपकरण मिला। यह पाइप लाइन केंद्र सरकार की अहम लाइन है। इसमें सेंध लगाते समय बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। सोनीपत पुलिस से संपर्क किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा सके।