फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of a girl found in Rohtak Of Haryana

रोहतक में नहर की पटरी पर युवती का शव मिलने से हड़कंप, चेहरे व गर्दन पर तेजधार हथियार के वार

Thu, 18 Feb 2021 11:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found in Rohtak Of Haryana
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक में हत्या की वारदात नहीं रुक पा रही हैं। किलोई व रिठाल गांव के बीच नहर की पटरी पर किसी ने एक 22 वर्षीय युवती की हत्या करके शव फेंक दिया। युवती की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। शव की शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। सदर थाने में हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धामड़ गांव के सरपंच वजीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को करीब साढ़े 12 बजे कुछ ग्रामीण किलोई व रिठाल गांव के बीच नहर की पटरी से गुजर रहे थे। उन्होंने पटरी के ऊपर झाड़ियों में युवती का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना धामड़ गांव के सरपंच को दी गई।
विज्ञापन


सरपंच ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि युवती की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। जांच में पुलिस को ऐसा कोई कागजात या तथ्य नहीं मिला, जिससे मृतका की शिनाख्त हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को पंचनामा करके पीजीआई के शव गृह में रखवाया दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती के कपड़ों से लग रहा है कि युवती बाहर की रहने वाली है। उसकी हत्या करके शव यहां पर फेंका गया है। उसकी गर्दन व नाक पर वार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed