फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dead body found of missing contractor in rohtak

रोहतक: लापता हुए पार्क ठेकेदार का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Feb 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 10:52 PM IST
सार

शीला बाईपास से चार फरवरी को 32 वर्षीय मनोज सैनी लापता हुआ था। वह यूपी के बदायूं जिले के गांव मुस्तफाबाद जरेठा का रहने वाला है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
dead body found of missing contractor in rohtak
प्रदर्शन करते मृतक के परिजन, मृतक मनोज सैनी का फाइल फोटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के शीला बाईपास के नजदीक से चार फरवरी को लापता हुए पार्क ठेकेदार मनोज सैनी (32) का नई अनाज मंडी के पीछे झाड़ियों में शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं और शव सड़ी-गली हालत में है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यूपी के बदायूं जिले के गांव मुस्तफाबाद जरेठा निवासी ज्योति ने छह फरवरी को अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि वह अपने पति मनोज सैनी के साथ रामगोपाल कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रही थी। तीन साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अभी बच्चे नहीं हैं। उसका पति पार्कों के अंदर पौधरोपण से लेकर नए पार्क तैयार करने का ठेका लेता था।
विज्ञापन


अभी उसके पति ने दादरी शहर में सरकारी पार्क को विकसित करने का ठेका ले रखा था। चार फरवरी की शाम को घर पर मजदूरों को उनकी मेहनत का पैसा बैंक से निकालकर देने की बात कहकर गया था। मजदूरों को पैसा देने के बाद वह शीला बाईपास स्थित नर्सरी में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार से बातचीत करने के बाद घर आ रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो वहां से साढ़े 7 बजे के करीब शीला बाईपास की तरफ गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके बाद से ठेकेदार का मोबाइल बंद हो गया। अर्बन एस्टेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

मेरे भाई की अपहरण के बाद हुई हत्या
मृतक के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि मनोज का मोबाइल चार फरवरी को ही बंद हो गया। इसके बाद वे लगातार उसे शहर में ढूंढते रहे। पुलिस अधिकारियों से भी मिले, लेकिन पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। इसी बीच रविवार को सूचना मिली कि एक शव अनाज मंडी के पीछे झाड़ियों में सड़ी-गली हालत में पड़ा है। वे पहुंचे तो शव मनोज का ही मिला। जहां शव मिला है, वहां वे पहले ढूंढ चुके थे। इससे साफ है कि मनोज का पहले अपहरण हुआ, फिर दूसरी जगह हत्या करके यहां फेंक दिया। गले पर भी निशान दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज नहीं किया है। 

लापता युवक का शव सड़ चुका है। गले पर निशान दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जो उसे यूपी ले गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से पता चलेगा युवक की हत्या हुई या नहीं। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ है। - एसआई राजू सिंधु, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed