फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, thief, theft, police, rohtak, haryana, laptop, arrest, school, lab

जिस स्कूल में पढ़ा उसी से लैब का सामान ले उड़ा

Wed, 30 Nov 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 30 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime, thief, theft, police, rohtak, haryana, laptop, arrest, school, lab
फरमाणा गांव स्थित राजकीय स्कूल से 12वीं पास करने के बाद उड़ाया लैब से सामान - फोटो : amar ujala
पुलिस की एंटी व्हीक्ल थैफ्ट एंड डिटेक्शन टीम ने करीब आधा दर्जन स्कूलों की लैब से लाखों रुपये का सामान चोरी करने की वारदात का खुलासा किया है। खास बात यह है कि चोरी करने वाले एक आरोपी दीपक ने जिस स्कूल से 12वीं पास किया था उसी स्कूल की लैब का सामान की चोरी करके वारदात की शुरुआत की। दोनों आरोपियों को पुलिस तीन दिन की रिमांड अवधि के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


आरोपी फरमाणा खास निवासी दीपक और जींद के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बलकार ने बताया कि उन्होंने कई स्कू लों में चोरी की है। आरोपी दीपक ने बताया कि उसने एक साल पहले ही फरमाणा गांव स्थित राजकीय स्कू ल से 12 वीं पास किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नवंबर 2015 में सरकारी स्कूल के लैब से सामान चोरी किया था। आरोपी खुद इसी स्कूल में पढ़ाई कर चुका है। घर के पास ही उसका स्कूल है। इसके बाद अपने साथी बलकार के साथ मिलकर मार्च 2016 में राजकीय कन्या स्कू ल के कम्प्यूटर लैब से सामान चोरी किया था। इसके बाद आरोपी ने अकेले ही अप्रैल और अगस्त 2016 में फिर राजकीय कन्या स्कू ल मेें चोरी की। अभी तक जिन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है उनमें आरोपियों ने 10 कम्प्यूटर, 23 एलइडी, 12 की-बोर्ड, 10 माउस, एक प्रिंटर, 2 बैटरी, 2 एग्जॉस्ट फैन सहित अन्य सामान चोरी किया है।
विज्ञापन


 प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया था मामला

राजकीय कन्या स्कू ल फरमाणा के प्रधानाचार्य रामचंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 26 मार्च 2016 को कम्प्यूटर लैब की दीवार तोड़कर 7 एलइडी, 5 सीपीयू, 7 की-बोर्ड, 10 माउस सहित अन्य सामान चोरी किया है। इस पर महम थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों ने अधिकतर महम थाना क्षेत्र में ही चोरी की वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed