{"_id":"57b0dd814f1c1bd26e6eafd4","slug":"crime-police-arrest-rohtak-haryana-maham-defense-sarpanch-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के भाई पर फायरिंग, 7 घंटे बाद बदले में आरोपी को भून डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच के भाई पर फायरिंग, 7 घंटे बाद बदले में आरोपी को भून डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 15 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी रंजिश से रविवार को खरकड़ा छाज्याण दहल उठा। दो बार कई राउंड फायर किए गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सबसे पहले रविवार अल सुबह पांच बजे सैर पर निकले सरपंच के भाई को दिल्ली-हिसार हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। उसे दो गोली लगी लेकिन पीजीआई में उसकी जान बच गई। आरोप है कि इसका बदला लेने के लिए सरपंच पक्ष के लोगों ने हमले के आरोपी एक युवक को उसके घर में घेरकर गोली मार दी। चार गोली लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
वारदात नंबर 1
महम थानाक्षेत्र के खरकड़ा छाज्याण निवासी अभिमन्यु वर्तमान में गांव के सरपंच हैं। उनका छोटा भाई अजय (26) रविवार सुबह पांच बजे दिल्ली-हिसार हाईवे पर रोज की तरह सैर के लिए निकला था। बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने अजय पर कई राउंड गोलियां चलाईं। अजय को हाथ और कमर में दो गोली लगी। गोली लगने के बाद भी अजय ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीण अजय को लेकर पीजीआई पहुंचे। पुलिस सुबह ही मौके पर पहुंच गई और पड़ताल की। इस वारदात में अजय के बयानों पर पुलिस ने गांव के ही सुनील, पवन, जितेंद्र, मंजीत और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वारदात नंबर-2
अजय पर हमले के सात घंटे बाद गांव में दूसरी वारदात हो गई। दोपहर करीब 12 बजे चार बाइकों पर सवार कई युवकों ने अजय पर हमले में नामजद पवन के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने पवन पर कई फायर किए। हमले में पवन को चार गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली उस समय मारी गई, जब वह अपने घेर में बैठा था। इस मामले में पवन के भाई अमित की ओर से गांव के सरपंच अभिमन्यु, संदीप, प्रवीन और विकास को नामजद करवाया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
इस रंजिश में हुई वारदात
खरकड़ा निवासी अमित का गांव के बाहर होटल है। कई माह पूर्व होटल पर अमित का सरपंच पक्ष के युवक से झगड़ा हो गया था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। अमित का आरोप है कि सरपंच पक्ष के लोग उनके होटल पर आए थे और उसका हाथ तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस केस हुआ था। बाद में भी कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। अजय पर रविवार को अमित पक्ष के लोगों ने हमला बोला तो सरपंच के भाई अजय पक्ष ने अमित के भाई पवन पर हमला बोल दिया। इसमें पवन की मौत हो गई।
चुनावी रंजिश बनी वारदात का कारण
हाल ही में सरपंच पद के लिए गांव में चुनाव हुए थे। इसमें सरपंच अभिमन्यु के साथ अमित पक्ष के भी एक व्यक्ति ने आवेदन किया था। दोनों के बीच पहले से चल रही होटल पर मारपीट को लेकर रंजिश के कारण वोटों को लेकर भी खींचतान हुई। हालांकि अमित पक्ष चुनाव हार गया और अभिमन्यु पक्ष चुनाव जीत गया। इसी कारण रंजिश और बढ़ गई।
पहले खरकड़ा में सरपंच के भाई अजय को दो गोली मारी गई। इसमें पवन समेत कई को नामजद कराया गया। दोपहर में पवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें सरपंच समेत कई को नामजद कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच होटल पर हुई मारपीट को लेकर रंजिश चल रही थी। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच चल रही है
शमशेर सिंह, डीएसपी।