फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, national player, player, police, gun shot, 14 injured, hospital, admit, haryana, rohtak

आधा घंटे गोलियों से थर्राया गांधरा गांव, खूनी संघर्ष में नेशनल खिलाड़ी समेत 15 घायल

Wed, 29 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 29 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime, national player, player, police, gun shot, 14 injured, hospital, admit, haryana, rohtak
सुबह के समय दोनों पक्षों में मंदिर में जाते समय हुई थी कहासुनी - फोटो : amar ujala
दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष की वजह से गांधरा गांव देर रात करीब आधे घंटे तक गोलियों से थर्रा गया। सुबह और दोपहर में लोगों ने बीच-बचाव करके किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया था, लेकिन नेशनल कुश्ती खिलाड़ी और अन्य युवकों के बीच सुबह हुई मामूली कहासुनी देर रात खूनी संघर्ष में बदल गई। धारदार हथियार और बंदूक लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों पक्षों से 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घायल होने वालों में कुश्ती खिलाड़ी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी को गोली लगी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद समय से पुलिस नहीं पहुंची। यदि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप करती तो खूनी संघर्ष होने से बच सकता था। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नेशनल कुश्ती खिलाड़ी राजीव उर्फ राजू पुत्र महावीर की मंदिर जाते समय किसी बात पर सोनू पुत्र तान सिंह के साथ कहासुनी हो गई। लोगों के बीच बचाव करने से इस समय मामला किसी तरह से शांत हो गया, लेकिन दोपहर के समय दोनों पक्ष इसी बात पर फिर आमने-सामने आ गए। एक बार फिर ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। लेकिन रात करीब नौ बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। लगभग आधा घंटे तक दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष चलता रहा। इसमें नेशनल कुश्ती खिलाड़ी राजीव, उनके चाचा राजवीर, पत्नी रोशनी, भाई महावीर, रमेश, मुकेश और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से संदीप, सुरेश देवी, सुरेश, विक्रम, अमन, सोनू, दीपक, साहिल आदि को चोट आई है। इसमें से एक घायल को पीजीआई से देर रात निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि कुश्ती खिलाड़ी राजीव समेत कई लोगों को गोली लगी है। वहीं अधिकतर धारदार हथियारों से घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष का कहना है कि राजीव पक्ष के लोग कई दिनों से सोनू को मारने की फिराक में थे। देर शाम भी उन्होंने हमला किया है। सूचना मिलने पुलिस भी पीजीआई में पहुंच गई। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों का बयान ले रही थी।
विज्ञापन


जान बचाने को घरों में घुसे लोग

ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग जाने बचाने के लिए घरों में जा घुसे। गलियों में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। गांव में पुलिस के पहुंचने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस

दोनों पक्षों के लोग सुबह से लेकर शाम तक तीन बार आमने-सामने हुए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय से पहुंच जाती तो खूनी संघर्ष टल सकता था। पुलिस की लापरवाही से ही खूनी संघर्ष हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed