फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, jaat college, man, haryana, rohtak, crime, beaten

जाट कॉलेज के बाहर छात्र पर करीब 25 युवकों ने किया जानलेवा हमला

Tue, 18 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 18 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime, jaat college, man, haryana, rohtak, crime, beaten
लाठी-डंडों से की जमकर पिटाई, बचाने आई महिला स्टाफ की भी नहीं सुनी - फोटो : amar ujala
जाट कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार दोपहर छात्रों के एक गुट ने एक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कॉलेज से बाहर आ रही महिला स्टाफ ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन युवक ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे। जब छात्र बेसुध हो गया तो हमलावर भाग गए। छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर में गंभीर चोटी आई है। हालांकि छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। पीजीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के गांव बामन निवासी छात्र सागर ने बताया कि वह जाट कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई करता है। वह शहर क ी नेहरू कालोनी में किराये के कमरे में रहता है। सागर का कहना है कि वह दोपहर में करीब 12 बजे साथियों के साथ कॉलेज से बाहर आ रहा था। जैसे ही गेट पर पहुंचा तो अचानक पीछे से 20-25 छात्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सागर के साथी जान बचाकर भागे। इसी बीच कॉलेज की महिला स्टाफ बाहर आ रही थी। उन्होंने सागर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार सागर पर लाठियां बरसाते रहे। जब सागर बेसुध हो गया तो सभी फरार हो गये। बाद में कुछ छात्रों ने सागर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सागर की हालत स्थिर है। हालांकि उसके सिर में गहरी चोट आई है।  
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद वाक्या, आरोपियों की पहचान शुरू

छात्र सागर पर हमले का वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसकी फुटेज पुलिस के पास पहुंच गई है। पुलिस इस आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। सागर ने हमलावरों को अज्ञात बताया है। फिलहाल मामले में पीजीआई थाना पुलिस ने आसपास के छात्रों से पूछताछ की है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। बता दें कि कुछ समय पहले जाट कालेज में एक छात्र पर गोली चला दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed