फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cows crammed into vehicles in Rohtak; villagers of Katsera got clue, caught one from Nigana Road

Rohtak: वाहन में ठुंस-ठुंस कर भरे हुए गोवंश; कटसेरा के ग्रामीणों को लगी भनक, निगाना रोड से एक को दबोचा

Thu, 13 Jul 2023 09:06 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Jul 2023 09:06 AM IST
सार

रोहतक पुलिस को दी शिकायत में कटसेरा गौशाला के प्रधान सुदामा ने बताया कि वे बुधवार को निजी कार्य से कलानौर आए हुए थे। शाम को जब वापस जा रहे थे तो निगाना रोड पर झाड़ियों में एक बंद बॉडी का छोटा हाथी दिखाई दिया।उसके अंदर दो गायों, एक बछड़ा व एक बछड़ी को ठुंस-ठुंस कर भरा हुआ था।

विज्ञापन
Cows crammed into vehicles in Rohtak; villagers of Katsera got clue, caught one from Nigana Road
रोहतक में गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के कलानौर के निगाना रोड पर तीन युवकों ने बंद बॉडी के चार पहिया वाहन छोटे हाथी में दो गाय, एक बछड़ा व एक बछड़ी को ठूंस-ठूंस कर भर दिया। कटसेरा गौशाला के प्रधान सुदामा ने अपने साथियों सहित एक युवक को दबोच लिया, जबकि गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में कलानौर पुलिस ने एक आरोपी को हिरायत में ले लिया है। 

विज्ञापन


गौशाला के प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में कटसेरा गौशाला के प्रधान सुदामा ने बताया कि वे बुधवार को निजी कार्य से कलानौर आए हुए थे। शाम को जब वापस जा रहे थे तो निगाना रोड पर झाड़ियों में एक बंद बॉडी का छोटा हाथी दिखाई दिया। देखा तो उसके अंदर दो गायों, एक बछड़ा व एक बछड़ी को ठुंस-ठुंस कर भरा हुआ था। गौवंश का बुरा हाल था।
विज्ञापन


उसने अपने साथी नरेश बागड़ी के साथ पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। कलानौर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक दिल्ली की जनकपुरी निवासी ओमप्रकाश को काबू कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध कलानौर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम व गौसंवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कटेसरा की गौशाला प्रधान सुदामा ने बताया कि गौवंश को बचाने में उनके साथी प्रवीण सिंह, जतीन एडवाकेट, भोला पहलवान, शेखर, जीतू गौरक्षा दल व अन्य का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रही नैनीताल की महिला लापता

रोहतक के महम चौबीसी के गांव फरमाणा खास में तीन साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही उतराखंड के नैनीताल की एक महिला लापता हो गई है। साथ में दो साल का बेटा, चार तोले सोना व 25 हजार की नकदी भी ले गई। इस संबंध में गांव के युवक ने महम थाने में केस दर्ज कराया है। 

महम चौबीसी के गांव फरमाणा के युवक ने कराया थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि ट्रक ड्राइवर है। उसे नैनीताल की युवती से प्यार हो गया। तीन साल पहले दोनों गांव में आकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। उनका दो साल का बेटा भी है। दोनों अच्छी तरह रह रहे थे, किसी तरह का विवाद नहीं था। बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके बेटे को लेकर चली गई। घर की जांच पड़ताल की तो सोना व नकदी भी गायब मिली। युवक का कहना है कि उसने बेटे व उसकी मां को कई जगह ढूंढा, लेनिक सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed