फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corruption case filed against HSVP employees in Rohtak of Haryana

रोहतक: एचएसवीपी के जेई, पटवारी व सेवानिवृत्त कानूनगो पर केस दर्ज, पांच लाख की रिश्वत लेने का आरोप

Sat, 14 May 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 11:53 PM IST
सार

जिला परिवेदना समिति की बैठक में जमीन मालिक ने शिकायत दी थी। अर्बन एस्टेट थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी विनोद कुमार मामले की जांच करेंगे। शिकायतकर्ता से पुलिस ने सुबूत मांगे है।

विज्ञापन
Corruption case filed against HSVP employees in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने जमीन मालिक से पांच लाख रुपये रिश्वत ली। इसके बावजूद उसे तंग किया जा रहा है। पुलिस ने एचएसवीसी के जेई, पटवारी और रिटायर्ड कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी विनोद कुमार मामले की जांच करेंगे। इसके लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के सबूत मांगे गए हैं।  

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, तिलक नगर निवासी दलबीर सिंह नांदल ने एसपी के नाम दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी सेक्टर एक के नजदीक 4 कनाल 13 मरले जमीन है। जमीन न केवल उसके नाम है, बल्कि अधिगृहण से मुक्त है। उसने जमीन में एक छोटा सा मकान बनाया थ।

विज्ञापन

 

इसके लिए पैमाइश व निशानदेही करवाई। इसमें जेई व रिटायर्ड कानूनगो शामिल रहे। आरोप है कि उससे पांच लाख रुपये ले लिए। फरवरी 2021 में उसने परिवेदना समिति की बैठक में आईएएस राकेश गुप्ता के सामने मामला रखा तो जेई व कानूनगो उसे परेशान करने लगे। अब पटवारी परेशान कर रहा है। कभी फोन पर तो कभी कार्यालय में आने के लिए बाध्य करता है। उसे परेशान न किया जाए, इसके लिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता दलबीर की सेक्टर एक के साथ जमीन है, जिससे एक सड़क निर्माण का मामला जुड़ा है। आरोप है कि जमीन मालिक से एचएसवीपी के अधिकारियों ने पांच लाख रिश्वत ली। अब पटवारी परेशान कर रहा है। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी मामले की जांच करेंगे। इसके लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत से जुड़े सुबूत मांगे गए हैं। - इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed