{"_id":"61fc1e7c38800e15171d356b","slug":"cheated-on-the-pretext-of-marriage-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी: शादी का झांसा देकर महिला तीन दिन घर पर बिना शादी रही, चौथे दिन जेवरात व नकदी लेकर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठगी: शादी का झांसा देकर महिला तीन दिन घर पर बिना शादी रही, चौथे दिन जेवरात व नकदी लेकर फरार
Thu, 03 Feb 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:57 PM IST
सार
अब गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शादी का झांसा देकर मदीना के युवक से डेढ़ लाख ठगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मदीना के युवक को शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख की ठगी व चोरी का मामला सामने आया है। पंजाब की एक 30 वर्षीय महिला तीन दिन पीड़ित के घर रही, लेकिन चौथी दिन चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी व जेवरात लेकर चंपत हो गई। पीड़ित पुलिस के चक्कर काटता रहा। अब गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में दो महिलाओं सहित चार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मदीना गांव निवासी श्रीकृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में बारबर की दुकान कर रखी है। पिता गुजर चुके हैं, जबकि मां बुजुर्ग है। गांव के एक दंपती ने उसे झांसा दिया कि वे डेढ़ लाख रुपये में उसकी शादी पंजाब में करवा देंगे। आरोपी उसे पंजाब के जालंधर में ले गए। वहां पर एक 30 वर्षीय महिला को दिखाया। बोले इसे पहले घर ले चल।
विज्ञापन
वहां पर कोर्ट मैरिज करवा देंगे। गांव पहुंचकर उसे कहा कि चार दिन यह महिला घर पर आपके पास रहेगी। इसके बाद शादी करेगी। चार दिन बाद रात करीब 10 बजे आरोपी दंपती व एक अन्य उसके घर आए और महिला से आधा घंटे तक अकेले में बात की। फिर महिला ने चाय पिलाई। चाय पीने से उसे गहरी नींद आ गई। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली। उठा तो देखा महिला गायब थी।
विज्ञापन
साथ में पीड़ित का मोबाइल फोन, 50 हजार की नकदी, कानों के बाले व दूसरा सामान भी ले गई। वह सुबह आरोपियों के घर पहुंचा, लेकिन आरोपी दंपती नहीं मिले। इसके बाद आरोपियों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि महिला दो-तीन दिन में आ जाएगी। बार-बार टालते रहे। फिर कोरोना संक्रमण काल आ गया। अब नकदी व सामान मांगा तो आरोपी धमकी दे रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को की थी।
बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने दोनाें पक्षों को बुलाया था। आरोपी पक्ष ने चार दिन में सामान वापस देने की बात थाना प्रभारी के सामने कही, लेकिन अब तक सामान नहीं दिया। आखिर में पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी। पुलिस ने आरोपी पवन, प्रवीण, पवन की पत्नी व पंजाब की महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।