फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cbi will examine the ibps case

फर्जी अभ्यर्थियों मामले में सीबीआई करे जांच

Thu, 19 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 19 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
cbi will examine the ibps case
 ग्रामीण बैंक के स्केल वन ऑफिसर के साक्षात्कार के दौरान फर्जी महिला
विज्ञापन
अभ्यर्थी पकड़ने का मामला जोर पकड़ गया है। बुधवार को आईबीपीएस के अधिकारियों ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई। पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए आईबीपीएस के नोडल बैंक अधिकारी फकीर चंद सिंगला ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाइन थाना इंचार्ज को शिकायत दी थी।

 उन्होंने दोनों अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और पता लेकर एफआईआर का संदेश मोबाइल पर भेजने का आश्वासन दिया था लेकिन बुधवार तक मेरे मोबाइल पर मैसेज नहीं आया। सिंगला ने बताया कि इस मामले में मुंबई में आईबीपीएस के मुख्यालय में शिकायत भेज दी गई है। अब इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करेंगे। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस विभाग ने मामला गुड़गांव स्थानांतरित कर दिया है।

उधर, बुधवार को मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में इंस्टीट्यूट ऑफ  बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की रीजनल रूलर बैंक (आरआरबी) के पैनलों ने करीब 200 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। हालांकि बुधवार को फर्जी अभ्यर्थियों से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है।

परीक्षा के समय लिए गए अंगूठे के निशान का मिलान साक्षात्कार के समय किया जाता है। अभ्यर्थियों के दोनों निशान में मिलान पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाती है।

ये है मामला
रोहतक के मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में 29 नवंबर तक विभिन्न राज्यों के 2621 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। 17 नवंबर को यहां 200 परीक्षार्थियों का इंटरव्यू लिया गया। इसमें से दो महिलाओं के अंगूठे के निशान नहीं मिले। इसमें पकड़ी गईं दोनों महिलाओं के नाम भी एक हैं।

एक राजस्थान के दौसा जिले की तहसील माहवा निवासी है तो दूसरी नजफगढ़ के विनोबा एन्कलेव निवासी है। दोनों ने गुड़गांव में लिखित परीक्षा दी थी। एक ने गुड़गांव के डीपीजी इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तो दूसरी ने पथरेड़ी स्थित गुड़गांव इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी।

हालांकि साक्षात्कार के समय इनके अंगूठे के निशान मैच नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed