रोहतक: मायना गांव के शिव मंदिर में भंडारे के लिए रखी 50 हजार की नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी ले गए चोर
रोहतक के मायना गांव के मंदिर में नकदी चोरी की घटना सामने आई है। चोर एलईडी व सीसीटीवी कैमरे भी ले गए। वारदात को अंजाम रात को दरवाजा तोड़कर दिया। मंदिर का बाबा व पुजारी भी मंदिर में मौजूद थे। एएसपी ने मंदिर का निरीक्षण किया। सरपंच पति ने कहा कि दो युवकों ने वारदात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में झज्जर रोड स्थित मायना गांव शिव मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोर 50 हजार की नकदी, एलईडी व सीसीटीवी कैमरे भी चुराकर ले गए। एएसपी कृष्ण लोहचब ने मंगलवार दोपहर मौके का निरीक्षण किया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी दिनेश ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मोनिका गांव की सरपंच है। गांव में मुख्य रोड पर शिव मंदिर है, जहां बाबा बालकनाथ (25) तपस्या करते हैं। साथ में पुजारी भूदेव (60) भी रहते हैं। मंगलवार सुबह जब मंदिर की तरफ घूमने गया तो बाबा व पुजारी ने बताया कि रात को दरवाजा तोड़कर दो युवक 50 हजार की नकदी, एक एलईडी व सीसीटीवी कैमरे भी चुराकर ले गए।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा दोपहर करीब 12 बजे एएसपी कृष्ण लोहचब ने भी मंदिर में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मंदिर में ही मिल गए दो मोबाइल फोन
पुलिस व मंदिर के पुजारी ने छानबीन की तो बाबा व पुजारी का मोबाइल फोन वहीं पर मिल गए। जबकि नकदी, एलईडी व कैमरों का सुराग नहीं लग सका।
ठंडे पानी डलवाकर तपस्या करते हैं बाबा, करना था भंडारा
गांव की महिला सरपंच के पति ने बताया कि बाबा बालकनाथ तीन साल से मंदिर में रह रहे हैं। वे ठंडे पानी के घड़े अपने ऊपर डलवाते हैं। इसके बाद तपस्या करते हैं। बाबा ने कुछ दानवीर लोगों के साथ मकर संक्रांति के आसपास भंडारा लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए 50 हजार की नकदी एकत्रित की थी।
महिला सरपंच के पति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी