फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered in misdeed in Rohtak

Rohtak: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में मिला धोखा, नाबालिग के साथ बार-बार हुआ दुष्कर्म, अब आरोपी पर मामला दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

पीड़िता और आरोपी की दोस्ती फरवरी में इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद से आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी। 

विज्ञापन
Case registered in misdeed in Rohtak
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत स्टैंड के नजदीक महिला कालेज के बाहर से एक युवक नाबालिग को धमकी देकर कार में बैठाकर होटल में ले गया और दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। आरोपी मार्च में भी पीड़िता की अस्मत से खिलवाड़ कर चुका है। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर फरवरी में उसकी एक युवक से बातचीत हुई। आरोपी ने उसे मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद मार्च में जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कॉलेज के बाहर से अपनी कार में बैठाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने धमकी दी कि अगर तूने किसी को बताया तो मैं तुझे और तेरे पापा को जान से मार दूंगा। डर की वजह से किसी को नहीं बताया। मार्च में आरोपी उसे तीन बार होटल लेकर गया, जहां बार-बार गलत काम किया है। इसके अलावा अप्रैल माह के पहले हफ्ते में दिल्ली बाईपास पर किसी सुनसान जगह पर कार में बैठाकर ले गया और कार में ही गलत काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह में उसकी उम्र 18 साल हो गई। जब कॉलेज के पास सोनीपत स्टैंड रोहतक गई हुई थी तो आरोपी का फोन आया। उसने कॉलेज के बाहर मिलने के लिए बुलाया और कहा अगर नहीं आई तो तुझे और तेरे पापा को जान से मार दूंगा। फिर वह डर की वजह से कॉलेज के पास सोनीपत स्टैंड रोहतक के पास गई। वहां से आरोपी ने जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही एक लड़की मुंह पर नकाब पहने हुए बैठी थी । फिर आरोपी आईएमटी एरिया की सुनसान जगह पर ले गए। वहां खाना भी खिलाया और पानी भी पिलाया इसके बाद वह बेहोश हो गई, होश आया तो दर्द महसूस हुआ। उसने पूछा तो आरोपी ने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से मार देंगे। फिर आरोपी व दूसरी लड़की उसे अशोक मोड़ पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed