फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   carpenter father poisons four children in Rohtak, two daughters die

Haryana: रोहतक में कर्ज से तंग कारपेंटर पिता ने दिया चार बच्चों को जहर, तीन की मौत

Tue, 14 Nov 2023 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 07:44 PM IST
सार

पत्नी खेतों धान झाड़ने के लिए गई हुई थी। पुलिस आठ साल की बच्ची के जज के सामने बयान करवाएगी।

विज्ञापन
carpenter father poisons four children in Rohtak, two daughters die
मृतक दीक्षा (लाल टीशर्ट में) उपचाराधीन हिना (काली टीशर्ट में) और मृतक देव (पिंक टीशर्ट में)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव कबूलपुर में मंगलवार को कर्ज से तंग पिता ने अपने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया। गंभीर हालत में उनको पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कबूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार कारपेंटर का काम करता है। पत्नी सुमन और चार बच्चों निशिका (10), हिना (साढ़े आठ वर्ष) , दीक्षा (07) और देव (01) के साथ और पत्नी सुमन के साथ हंसी-खुशी गुजारा चल रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मंगलवार सुबह सुनील और उसकी पत्नी सुमन धान झाड़ने (निकालने की प्रक्रिया) के लिए खेत में गए थे।

विज्ञापन

 

दोपहर को सुनील घर आ गया। आरोप है कि उसने चारों बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया और मौके से फरार हो गया। जैसे ही परिवार के दूसरे लोगों को पता लगा, वह बच्चों को लेकर पीजीआई पहुंचे। उपचार के दौरान निशिका और दीक्षा और देव ने दम तोड़ दिया। जबकि हिना उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पति के खिलाफ हत्या मामला दर्ज, जज के सामने हुए बयान दर्ज
दो बच्चों की मौत की सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची, जहां जज के सामने आठ साल की बेटी हिना, उसकी मां सुमन व चाचा सुरेंद्र के बयान दर्ज करवाए गए। साथ ही देर रात सुमन के बयान पर आरोपी पति सुनील के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पत्नी ने बताया कि आरोपी ने कॉल करके कहा था कि उसने बच्चों को जहर दे दिया है। अब खुद मरने जा रहा है। उसका पति कर्ज के चलते परेशान रहता था। बयानों में आठ साल की बेटी ने बताया कि उसके पिता ने दांत साफ करने का पाउडर कहकर जहरीला पदार्थ दिया।


कबूलपुर निवासी सुमन ने बयान दिया है कि उसके पति सुनील ने तीन बेटियों व एक साल के बेटे को जहर दे दिया। इसमें दो बेटियों की मौत हो गई। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे तलाश कर रहे हैं। आरोपी कारपेंटर का काम करता है, उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। -प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed