फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car used in kidnapping of girl student from Jat kishori college recovered in Sonipat

Rohtak: जाट किशोरी कॉलेज से अपहृत छात्रा बरामद, पुलिस ने परिवार से कराई बात, लघु सचिवालय से हटे परिजन

Sat, 17 Dec 2022 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 01:16 PM IST
सार

शुक्रवार को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जाट किशोरी कन्या कालेज के अंतिम वर्ष की छात्रा है। हर रोज की तरह सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ घर से कालेज गई थी। वहीं से उसका अपहरण हो गया। 

विज्ञापन
Car used in kidnapping of girl student from Jat kishori college recovered in Sonipat
मौके के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में एक दिन पहले जाट किशोरी कॉलेज के गेट से अपहृत छात्रा मिल गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की बरामद हो गई है। परिजनों से बात करवा दी गई है। इसके बाद छात्रा के परिजन लघु सचिवालय से हट गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले डीएसपी यशपाल खटाना का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल कार को सोनीपत से बरामद कर लिया गया है। छात्रा को बरामद करना उनकी पहली प्राथमिकता थी। इसके लिए तीन टीम दबिश दे रही थी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जाट किशोरी कन्या कालेज के अंतिम वर्ष की छात्रा है। हर रोज की तरह सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ घर से कालेज गई थी। तीनों सुबह सात बजे घर से चली और साढ़े 8 बजे के करीब कालेज के गेट पर पहुंची। तभी एक कार से तीन युवक उतरे। उनमें से एक युवक के पास हथियार था। तीनों छात्रा का अपहरण करके कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद छात्रा की सहेली ने उसके पिता को फोन किया। वह गांव से रोहतक पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तभी से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed