{"_id":"648807dcfa2854761405c157","slug":"canter-and-pickup-collision-on-meham-bypass-in-rohtak-two-killed-23-injured-undergoing-treatment-at-pgi-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: महम बाईपास पर कैंटर व पिकअप की टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत 23 घायल, गंभीर घायल दिल्ली रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: महम बाईपास पर कैंटर व पिकअप की टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत 23 घायल, गंभीर घायल दिल्ली रेफर
Tue, 13 Jun 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:35 PM IST
सार
रोहतक में महम बाईपास पर देर रात कैंटर व पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश जिला गाजियाबाद के मोदीनगर से 25 लोग पिकअप में सवार होकर राजस्थान के बगड़ गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे से बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में राजस्थान के बगड़ में हम भंडारा करने जा रहे थे। महम के पास एक सीएनजी पंप पर गाड़ी में गैस भरवाने के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने लोगों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। इस भीषण टक्कर से गाड़ी में सवार परिवार के सदस्य सड़क पर दूर तक बिखर गए। मेरे छोटे भाई विजेंद्र की मौत हो गई। उससे बड़ा भाई अरुण और मां ओमवती गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। गाड़ी में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल है। यह कहना है गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी अमित कुमार का। हादसे के बाद यह श्रद्धालु अमर उजाला के साथ घटना की भयावहता साझा कर रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार
अमित ने कहा कि पिता रूप सिंह की दिसंबर में मौत हो गई थी। वे कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने गोगामेडी मैं भंडारा करने के लिए कहा था। इसलिए परिवार सोमवार को बगड़ के लिए निकला था। देर रात हम महम के पास पहुंचे थे। हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास सीएनजी पंप नजर आया। यहां गाड़ी में गैस भरवाने के लिए रुके थे। सोचा था जब तक गाड़ी में गैस भरेगी सभी शौचा आदि से निवृत हो आएंगे।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को दिल्ली रेफर किया
इसी दौरान पीछे से आए एक कैंटर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टककर इतनी भयावह थी कि गाड़ी में सवार हर व्यक्ति उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। हर बच्चे व बड़े को गंभीर चोट आई। किसी के हाथ में फैक्चर आया, किसी के पैर में तो किसी के सिर में चोट आई। जिन्हें कम चोट आई उन्होंने पहले खुद को संभाला, फिर एंबुलेंस को फोन कर मदद के लिए बुलाया। चार एंबुलेंस में घायलों को पीजीआई पहुंचाया गया। यहां से मेरे छोटे भाई अरुण और मां ओमवति को गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन