फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bus theft by a youth, police catched

नए बस स्टैंड से बस ले भागा युवक, पुलिस पड़ी पीछे तो झज्जर में छोड़ा

Thu, 24 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 24 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
bus theft by a youth, police catched
नए बस स्टैंड पर खड़ी दिल्ली डिपो की बस को बुधवार अल सुबह एक युवक लेकर
विज्ञापन
भाग खड़ा हुआ। गेट पर खड़ूे चौकीदार ने बस के आगे खड़े होकर रोकने का प्रयास किया लेकिन गति अधिक होने कारण वह पीछे हट गया। चौकीदार ने ऑटो से बस का पीछा कर पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस भी बस के पीछे लग ली। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने बस को तो कब्जे में ले लिया लेकिन चालक पकड़ में नहीं आया। हैरत की बात है कि पुलिस बस के पीछे पड़ी रही, बस में चढ़ने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने डंडे भी चलाए लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया।

हरियाणा रोडवेज के दिल्ली डिपो की एक सीएनजी बस रोहतक में रात को ठहरती है और सुबह सात बजे सवारियों को लेकर रवाना होती है। मंगलवार रात इसके चालक महावीर और परिचालक रेस्ट रूम में ही आराम कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे एक युवक ने बस को स्टार्ट किया और इन गेट से बाहर की ओर दौड़ा दी।

बिना समय बस को जाते देख गेट पर तैनात चौकीदार ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस की गति अधिक होने के कारण वह साहस नहीं जुटा पाया। आरोपी युवक बस को लेकर बाहर निकल गया। इसके बाद चौकीदार ने एक ऑटो पर सवार होकर बस का पीछा किया और पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी। चौकीदार सुखपुरा चौक, जींद बाईपास और भिवानी रोड तक ऑटो से ही बस का पीछा करता रहा, लेकिन बस की गति तेज होने के कारण वह ज्यादा दूर तक नहीं जा सका।

पुलिस बेरी माजरा दूबलधन तक बस की तलाश में गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सिवाना रोड के कच्चे रास्तों में पुलिस को बस तो मिल गई लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार धूल और धुंध के चलते आरोपी चालक पकड़ में नहीं आ सका। करीब साढे़ छह बजे पुलिस बस को लेकर वापस बस स्टैंड चौकी पहुंच गई। अब बस कोर्ट के माध्यम से रोडवेज प्रबंधन को सुपुर्द की जाएगी।

सुबह 7 बजे जाना था दिल्ली
रोडवेज कर्मचारी नेता महावीर मलिक ने बताया कि गायब हुई बस को सुबह सात बजे दिल्ली सवारी लेकर रवाना होना था। इसमें सीएनजी गैस भी सिर्फ दिल्ली तक जाने तक के लिए ही थी। सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।  

बस स्टैंड की सुरक्षा पर सवाल
अल सुबह बस स्टैंड परिसर से बस को लेकर फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। वह तो चौकीदार की सतर्कता काम आ गई, नहीं तो बस का पता भी नहीं चलता। स्टैंड परिसर में आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। ऐसे में अब आरोपी को पकड़ना टेढ़ी खीर होगी।
 

पुलिस ने किया दो घंटे पीछा, हाथ लगी केवल बस
चौकीदार ने पुलिस कंट्रोल रूप को पल-पल की जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस बस को लेकर भागने वाले युवक तक नहीं पहुंच पाई। करीब दो घंटे तक बस का पीछा करती रही पुलिस लौटी तो केवल बस लेकर। चालक झज्जर जिले के गांव सिवाना के कच्चे रास्ते पर बस को छोड़कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक गया।

बस में लटके, डंडे भी मारे, फिर भी चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार पुलिस टीम बस के बेहद करीब थी। टीम ने आरोपी बस चालक को साइड से डंडे भी मारे, शीशा तोड़ने का प्रयास किया। और तो और बस में लटकने की भी कोशिश की। इसके बाद भी आरोपी चालक बस को खड़ा करके फरार हो गया।

---------
दूबलधन माजरा तक बस का पीछा किया था। लेकिन धुंध अधिक होने के चलते अज्ञात चालक बस सहित आंखों से ओझल हो गया। बाद में मौके से बस को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नरेंद्र, एएसआई, बस स्टैंड चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed