फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Biker snatched purse of bank employee gone to attend wedding in Rohtak

Rohtak Crime: सहेली की शादी में गई महिला बैंककर्मी का पर्स छीना, पीछा किया लेकिन भाग गया आरोपी

Sun, 21 May 2023 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 May 2023 09:46 AM IST
सार

स्मृति गांधी ने बताया कि वह निजी बैंक में नौकरी करता है। शनिवार को उसकी सहेली की शादी थी। रात करीब पौने 10 बजे कार से वे शादी समारोह में पहुंचे। जब कार से उतरकर होटल में जाने लगी तो तभी छोटूराम चौक की तरफ से बाइक पर सवार एक युवक आया।

विज्ञापन
Biker snatched purse of bank employee gone to attend wedding in Rohtak
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

रोहतक में ग्रीन रोड पर तहसील के सामने होटल में हो रही शादी में शामिल होने गई महिला बैंककर्मी का बाइक सवार एक युवक पर्स छीनकर ले गया। पर्स में 10 हजार की नकदी व दूसरे जरूरी कागजात थे। इस संबध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


शहर के बड़ा बाजार स्थित चांदनी बाई मंदिर के नजदीक रहने वाली स्मृति गांधी ने बताया कि वह निजी बैंक में नौकरी करता है। शनिवार को उसकी सहेली की शादी थी। रात करीब पौने 10 बजे कार से वे शादी समारोह में पहुंचे। जब कार से उतरकर होटल में जाने लगी तो तभी छोटूराम चौक की तरफ से बाइक पर सवार एक युवक आया। उसने मुंह को सफेद रंग के परने से ढक रखा था। साथ ही लाल रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। नजदीक आकर उसका पर्स छीनकर ले गया। होटल के बाहर मौजूद लोगों ने कार से उसका पीछा किया, लेकिन बाइक सवार हाथ नहीं आ सका। 
विज्ञापन


हादसे की आशंका के चलते पीछा करना छोड़ा
स्मृति ने बताया कि कार से बाइक सवार को घेर लिया था, लेकिन शहर की सड़कों पर ट्रैफिक था। डर था कहीं कोई हादसा न हो जाए। इसलिए बाइक सवार को रोका नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed