फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Associate Professor, Department of Pharmacy, suspended implicated in torture

उत्पीड़न में फंसा फार्मेसी डिपार्टमेंट का एसोसिएट प्रोफेसर सस्पेंड

Sat, 01 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 01 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Associate Professor, Department of Pharmacy, suspended implicated in torture
Rape - फोटो : Times of India
एमडीयू के फार्मेसी डिपार्टमेंट में छात्रा की ओर से एसोसिएट प्रोफेसर पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोप जायज पाए गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं यौन हिंसा रोकथाम समिति की रिपोर्ट के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फार्मेसी डिपार्टमेंट की एक छात्रा ने गत सप्ताह डिपार्टमेंट के ही एक एसोसिएट प्रोफेसर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं यौन हिंसा रोकथाम समिति को सौंपी थी। जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपी, जिसमें काफी हद तक छात्रों के आरोपों को जायज बताया गया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो समिति की रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इस कार्रवाई से पहले ही एसोसिएट प्रोफेसर अवकाश पर चल रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस कार्रवाई का एक गोपनीय पत्र फार्मेसी डिपार्टमेंट को भी भेजा है। खास बात यह है कि ऐसे मामलों में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लंबे समय बाद इस तरह की कार्रवाई की है, अन्यथा अधिकतर मामलों को फाइलों में ही दबा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रिटायर्ड जज से भी कराई जाएगी जांच
सूत्रों की मानें तो समिति ने एसोसिएट प्रोफेसर पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ यह भी सिफारिश की थी कि इस मामले की जांच रिटायर्ड जज से भी करानी चाहिए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। समिति की सिफारिशों को देखते हुए इस मामले की किसी रिटायर्ड जज से भी जांच कराई जाएगी, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 



समिति की रिपोर्ट में कार्रवाई की संस्तुति की गई थी, जिसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बाकी अन्य मामलों को लेकर अभी जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर उन मामलों में भी कड़ी कार्रवाई होगी। 
- जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed