{"_id":"4a16e995656e27dc0fa0b91c90d4919b","slug":"asi-sister-kidnaap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई की बहन का अपहरण, इंदिरा कॉलोनी चौकी पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआई की बहन का अपहरण, इंदिरा कॉलोनी चौकी पहुंची
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर 12 बजे इंदिरा कॉलोनी में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों
विज्ञापन
में घूम रही थी। युवती अपनी बोली में आसपास के लोगों को कुछ बताने का
प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं समझ सका। आसपास के लोगों ने
युवती को इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी में भेज दिया।
पूछताछ के बाद चौकी पुलिस ने युवती को महिला थाने में भेज दिया। महिला पुलिस के सामने युवती ने टूटी- फूटी हिंदी बोलते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले उसका असम से चार महिला सहित एक युवक ने अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे रोहतक ले आए और जबरन शादी करवाने का प्रयास किया। युवती से मिले परिजनों के नंबर पर संपर्क किया गया। परिजनों ने बुधवार को रोहतक आने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि युवती का भाई गुवाहटी पुलिस में कार्यरत है। फि लहाल पीड़िता को महिला आश्रम में भेज दिया गया है।
युवती अपनी स्थानीय भाषा में बात कर रही थी। इसलिए उसकी सारी बातें समझ में नहीं आई। न ही वह अपना सही पता बता सकी है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। बुधवार तक सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एसएचओ गरीमा, महिला थाना, रोइतक।