फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accident in rohtak, one died

सड़क हादसे में गोहाना मंडी के आढ़ती की मौत, दो घायल

Mon, 14 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident in rohtak, one died
डोभ गांव स्थित शुगर मिल के पास दो कारों की आपस में भिड़ंत में एक भाई की
विज्ञापन
मौत हो गई, जबकि छोटा भाई और दोस्त घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक बेरी और गोहाना मंडी में आढ़ती थ्रा। 

रविवार देर शाम सात बजे सोनीपत के क्षतेरा निवासी राजवीर (40), भाई देवेंद्र (36) और जिंदाना निवासी दोस्त रवि के साथ कार से माजरा जा रहे थे। बापड़ौता गांव से मुख्य मार्ग पर शुगर मिल से रोहतक की तरफ आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की भिड़ंत की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। तीनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बेरी और गोहाना मंडी के आढ़ती राजवीर ने दम तोड़ दिया जबकि भाई और दोस्त दोनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

हादसा इतना खतरनाक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सदर थाना एएसआई हरेंद्र ने बताया कि जांच चल रही है, कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed