फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident in Rohtak: Car rams into diagnostic center, crushing crowd shopping on Dhanteras, six injured

Accident in Rohtak: खरीदारी कर रहे ग्राहकों को कुचलते हुए डायग्नोस्टिक सेंटर में घुसी कार, छह घायल

Fri, 10 Nov 2023 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 10:13 PM IST
सार

चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घायलों में एक की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में जुटे हैं। शराब के नशे में होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
Accident in Rohtak: Car rams into diagnostic center, crushing crowd shopping on Dhanteras, six injured
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के शहर के भिवानी स्टैंड पर शुक्रवार रात धनतेरस पर खरीदारी कर रही लोगों को हिसार की तरफ से तेज गति आ रही कार ने कुचल दिया। इसके बाद कार सामने डायग्नोस्टिक सेंटर में जा घुसी। हादसे में में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल रजावत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही शहर चौकी प्रभारी जसवंत घटनास्थल पर पहुंचे , लेकिन तब तक आरोपी चालक फरार हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी चालक शराब के नशे में था। हालांकि पुलिस का कहना है इस बात की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी स्टैंड स्थित एक फर्नीचर हाउस के मालिक हरिराम जांगड़ा ने बताया कि शुक्रवार को करीब साढ़े आठ बजे उसके पास 25 वर्षीय रजावत पेंटर का काम कर रहा था जबकि वह खाना लेने गया हुआ था। अचानक काले रंग की एक कार तेज गति से हिसार की तरफ से आई भीड़ में घुस गई। हादसे में में रजावत गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी इमलीगढ़ निवासी अनुराग उर्फ मोंटी ने बताया कि उन्होंने राजीव चौक पर दिवाली पर सेल लगाई हुई थी। रात को वह बाइक पर घर जा रहा था। वह ज्यों ही भिवानी स्टैंड के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी।


इससे वह घायल हो गया। खरीदारी करने पहुंचे महम निवासी अनुज, पुट्ठी निवासी मोहित और इमलीगढ़ निवासी मोहित और एक अन्य भी हादसे में घायल हो गए। वहीं, डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक संदीप ने बताया कि कार की टक्कर से सेंटर के शीशे टूट गए, जिससे उसे काफी नुकसान हो गया।

कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार में कितने लोग सवार थे तथा इसकी जांच की जा रही है। आरोपी शराब के नशे में था या नहीं, यह तो जांच के बाद ही कहा जा सकता है। -जसवंत, चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed