फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident in Rohtak: Car fell from bridge on Kharavar bypass

रोहतक में हादसा: खरावड़ बाईपास पर पुल से नीचे गिरी कार, एक डॉक्टर की मौत, दो घायल

Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

तीनों देर रात खाना खाने दिल्ली रोड स्थित ढाबों पर जा रहे थे। घायलों में एक भिवानी व दूसरा सोनीपत का रहने वाला है। ट्रक पहले से पलटा हुआ था। कार उससे टकराकर नीचे गिरी है। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
Accident in Rohtak: Car fell from bridge on Kharavar bypass
पलटे हुए ट्रक से टकरा कार खेत में गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में खरावड़ बाईपास पर बुधवार की रात कार पहले से क्षतिग्रस्त ट्रक से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में सांघी गांव के डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि भिवानी निवासी डॉक्टर कपिल व सोनीपत निवासी अतुल घायल हो गए। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि खरावड़ बाईपास से एक कार पुल से नीचे ज्वार के खेत में गिर गई है। राहगीरों ने तीनों घायलों अस्पताल में दाखिल कराया, जहां 24 वर्षीय डॉक्टर ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि तीनों युवक एमबीबीएस कर चुके हैं।
विज्ञापन


खाना खाने के लिए रात 12 बजे दिल्ली रोड स्थित ढाबों पर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक पलटा हुआ था। कार उससे टकराकर नीचे गिर गई। जांच अधिकारी हवलदार नीकू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। साथ ही घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। ट्रक पहले से पलटा हुआ था। कार उससे टकराकर नीचे गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed