फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident in maham of Rohtak: Pickup hits bike, two died

Rohtak: पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, चालक घायल, सुनील मां-बाप का इकलौता बेटा था

Tue, 16 Jan 2024 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

मृतक सुनील मां-बाप का इकलौता बेटा था, परिजन रिश्ते के लिए लड़की देख रहे थे। रास्ते में राजेश निवासी सैमाण महम जाने के लिए लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गया।

विज्ञापन
Accident in maham of Rohtak: Pickup hits bike, two died
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के महम क्षेत्र में महम से सैमाण रोड पर मंगलवार दोपहर एक बजे हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों में एक सैमाण निवासी राजेश (48) व सुनील (32) निवासी भैणी सुरजन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे सुनील अपनी बाइक पर सवार होकर भैणी सुरजन से महम के लिए निकला था। रास्ते में उसे राजेश निवासी सैमाण खड़ा मिला और महम जाने के लिए लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गया।

विज्ञापन


जब बाइक पर सवार होकर दोनों महम आ रहे थे तो रवि फार्म हाउस के पास सामने से आ रही पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवारों व पिकअप चालक को गंभीर चोट लगी। घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील व राजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पिकअप चालक को इलाज के लिए रोहतक रेफर कर दिया। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।
विज्ञापन


अविवाहित थे दोनों मृतक
दुर्घटना से दोनों गावों में मातम का माहौल है। मृतक सुनील के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि सुनील अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है जो शादीशुदा है। सुनील अभी अविवाहित था। परिजन शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। लेकिन इसी बीच हुए इस हादसे से सभी सदमे में हैं। दूसरा मृतक राजेश निवासी सैमाण के भाई प्रवेश ने बताया कि राजेश अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में बिजली की दुकान चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed