फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a polce men inters in jail with drugs

बहनों क ी मिठाई जांचता रहा जेल प्रशासन, सुल्फा लेकर जेल में घुसा सिपाही

Sun, 30 Aug 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 30 Aug 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन बहनों की लाई मिठाई जांचता रहा। वहीं, एक सिपाही
विज्ञापन
सुल्फा लेकर जेल में दाखिल हो गया। हालांकि सुल्फा कैदियों तक नहीं पहुंच सका और गेट की तलाशी में ही सिपाही की चालाकी पकड़ी गई। करीब 18 ग्राम सुल्फा बरामद होेने पर सिपाही जयपाल सिंह को जेल डीजी परमिंदर राय के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

दरअसल, सिपाही जयपाल की पिछले कई साल से जेल में ड्यूटी है। शनिवार सुबह रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसे सुबह 10 बजे ड्यूटी पर आना था। जयपाल ड्यूटी के समय जेल परिसर के मुख्य गेट पर पहुंचा। गेट पर सुरक्षाकर्मी वकील ड्यूटी कर रहे थे। वकील ने जयपाल से तलाशी देने का आग्रह किया तो उसने कहा कि वह तो स्टॉफ का सदस्य है। लेकिन सुरक्षाकर्मी ने एक नहीं सुनी।


तलाशी में जयपाल के जूतों और जुराब से 18 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने मामले की जानकारी जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला को दी। जेल अधीक्षक ने घटना के बारे में जेल डीजी परमिंदर राय को सूचित कर दिया गया। जेल डीजी के आदेश पर जेल अधीक्षक ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। सिपाही जयपाल के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में के स दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

 
सिपाही के पास से मिले सुल्फे के आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। केस दर्ज करवाकर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
दयानंद मंडोला, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed