{"_id":"5c75a8ecbdec220bb35c438e","slug":"91551214828-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह तक सोनीपत, पानीपत में बच्चा खरीदने के लिए भटकती रही महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह तक सोनीपत, पानीपत में बच्चा खरीदने के लिए भटकती रही महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई से बच्ची चुराने वाली महिला ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। महिला पिछले एक माह से सोनीपत और पानीपत से बच्चा खरीदने की तैयारी में थी। मगर उसे कोई भी बच्चा नहीं दे रहा था। सास, पति और परिवार के अन्य लोगों को मां बनने की दी झूठी सूचना को सच बनाने के लिए ही उसने पीजीआई से बच्चे को चुराया था। महिला को बच्चा चुराना था मगर गलती से उसने बच्ची चुरा ली। सोनीपत पहुंचने के बाद महिला को इसका पता लगा।
बच्ची का पता लगने पर उसे पीजीआई गेट पर छोड़ने की तैयारी में थी महिला
महिला ने बताया कि सोनीपत में जब उसे चोरी की गई बच्ची के बारे में पता लगा तो उसे दुख हुआ। वह उसे पीजीआई गेट पर छोड़ने की तैयारी में थी। मगर इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पहली शादी में तीन बच्चों के बाद करा लिया था ऑपरेशन
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पहली शादी के बाद उसे तीन बच्चे हुए थे। इसके बाद उसने ऑपरेशन करा लिया था। दूसरी शादी के बाद उसने ऑपरेशन की जानकारी पति को नहीं दी। ससुराल के लोग एक साल होने के बाद बच्चा नहीं होने पर महिला को ताने दे रहे थे। इससे महिला बच्चा खरीदने के लिए रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत के अस्पतालों के चक्कर लगा रही थी, मगर उसे बच्चा नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
परिजनों बच्चा देखने पहुंचे तो बोली- हालत गंभीर, अभी दो माह अस्पताल में रहेगा
एक सप्ताह पहले उसने परिजनों और ससुरालियों को सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म देने की झूठी सूचना दी। ससुरालियों ने अस्पताल आने की बात कही थी तो उसने कहा कि बच्चे की हालत गंभीर है इस कारण वह दो माह तक अस्पताल में ही भर्ती रहेगा। बाद में वह खुद ही बच्चे को लेकर घर आ जाएगी। किसी को भी आने की जरूरत नहीं है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने बच्ची के संबंध में अपने परिजनों को ही झूठ बोलकर बरगलाया हुआ था।
यह है मामला
पीजीआईएमएस के वार्ड नंबर दो से 21 फरवरी वीरवार दोपहर करीब सवा बारह बजे एक नवजात बच्ची चोरी हो गई। गौतम नगर गोहाना के सूरज की पत्नी मनीषा एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड केयर हास्पिटल) की दूसरी मंजिल पर बेटी का आधार कार्ड बनवाकर आई थी। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी महक उर्फ ममता ने रिंकल से बच्चा उसे देने और अपनी भाभी को संभालने की बात कहते हुए बच्चा ले लिया। बच्चा लेकर वह चली गई। कुछ देर बाद जब परिवार ने अपनी बच्ची को वहां नहीं पाया तो उसके चोरी होने खबर संस्थान में फैल गई। जांच के दौरान सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में आरोपी महिला बच्ची समेत बरामद हो गई।
--