फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंकित भादू ने ही कारौर के पूर्व सरपंच के भाई को मारने के लिए भेजे थे गुर्गे

अंकित भादू ने ही कारौर के पूर्व सरपंच के भाई को मारने के लिए भेजे थे गुर्गे

Wed, 13 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
अंकित भादू ने ही कारौर के पूर्व सरपंच के भाई को मारने के लिए भेजे थे गुर्गे
रोहतक। भले ही लारेंस बिश्नोई गैंग की कमान संभाल रहे एक लाख के इनामी अंकित भादू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया हो पर अब अंकित के संबंध में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। कारौर के पूर्व सरपंच के भाई आनंद की हत्या के लिए अंकित भादू ने अपने गुर्गे भेजे थे। संपत नेहरा को भी अंकित ने ही आनंद की हत्या कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान में लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान संभाल रहे एक लाख के इनामी अंकित भादू को जीरकपुर पुलिस ने पिछले दिनों मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि मुठभेड़ में लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे गुरमिंदर सिंह और जर्मन सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया था। लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के पकड़े जाने के बाद भले ही गैंग कमजोर हो गया, पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अभी भी इसकी जड़े मजबूत हैं। अंकित भादू ही हरदीप, दीपक के साथ गैंग की कमान संभाल रहा था। गिरोह के लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, मोनू कुमार और कर्ण सहित दस बदमाश विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2018 में कारौर में हुए पूर्व सरपंच आनंद हत्याकांड में अनिल छिप्पी गैंग के सदस्यों ने अंकित से संपर्क किया था। अंकित के कहने पर ही संपत नेहरा और अन्य सोनीपत के बदमाश हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने फरार चल रहे पचास हजारी अक्षय पलड़ा और अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed