{"_id":"5c58b144bdec22094a2c7da4","slug":"91549316420-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजाला असर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अमर उजाला में वेश्यावृत्ति कराने वालों के संबंध में स्टिंग छपने पर एसपी ने मामले में एसएचओ को तलब किया। एसपी के निर्देश पर आर्य नगर थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति क राने वाले मकान में छापेमारी की। हालांकि सफलता हाथ नहीं लग सकी। एसपी ने पुलिस की भूमिका की जांच डीएसपी को सौंपी है।
बता दें कि अमर उजाला ने अपने 4 फरवरी के अंक में माई सिटी के पेज एक पर दिल्ली, उत्तराखंड़ के मसूरी, हरिद्वार से लड़कियां ला चिन्योट कॉलोनी के मकान में करा रहे वेश्यावृत्ति नामक शीर्षक से स्टिंग प्रकाशित किया था। इसमें वेश्यावृत्ति कराने वालों का खुलासा किया गया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने स्टिंग प्रकाशित होते ही एसएचओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही डीएसपी को मामले की जांच सौंपी है। एसएचओ आर्य नगर राकेश कुमार सैनी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक महिला को चिह्नित किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।