फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीबीआई के छापे से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता गुस्से में

सीबीआई के छापे से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता गुस्से में

Sat, 26 Jan 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई के छापे से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता गुस्से में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। जींद में कांग्रेस की रैली से तीन घंटे पहले सीबीआई टीम की दो गाड़िया शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे डी पार्क स्थित पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर छापामारी के लिए पहुंची। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ रही। अगले की पहल पीजीआईएमएस थाना प्रभारी गरिमा, एसपी सिक्योरिटी ब्रांच के इंचार्ज भूपेंद्र दहिया भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीबीआई की टीम के अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते पर समर्थक उनके आवास पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने ज्यादा समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया। सूत्रों ने बताया कि एक-एक करके सीबीआई की टीम ने सभी कमरों में रिकार्ड की जांच की। वहीं, इस छापामारी के चलते पूर्व सीएम के अलावा पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पलवल से विधायक कर्ण सिंह दलाल, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, बीबी बतरा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, संत कुमार, सुखबीर कटारिया व अन्य नेता जींद में हुई रैली में नहीं पहुंच पाए। शुक्रवार को करीब 11 बजे जींद में रैली आयोजित की गई थी। बता दें कि सीबीआई की टीम करीब पांच घंटे आवास पर रही और करीब एक बजे लौटी।

छह अलमारियों के नहीं खुले ताले, बाहर से दो एक्सपर्ट बुलाए
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम जब जांच कर रही थी तो अलमारियों की चाबी नहीं मिली। इसके चलते बाहर से ताला खोलने के लिए दो एक्सपर्ट रमेश व दारा सिंह को बुलाया गया। दोनों एक घंटे तक अंदर रहे। बाहर आकर दोनों ने बताया कि उन्होंने करीब छह अलमारियों के ताले खोले हैं जबकि पूर्व सीएम हुड्डा से जब बात की तो उन्होंने कहा कि केवल एक अलमारी की चाबी नहीं थी। उन्होंने ही एक्सपर्ट को बाहर से बुलाकर ताला खुलवाया है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी की इंट्री से भाजपाई बौखलाहट में
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि बिहार से भाजपा के एक विधायक ने प्रियंका गांधी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे साफ है कि भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते। यह सब उनकी बौखलाहट का परिणाम है। जींद में रणदीप सुरजेवाला की जीत होगी। वहां शुक्रवार को होने वाली रैली को नाकाम करने के लिए रोहतक में पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा गिरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से भाजपा ने जोर लगा लिया, कुछ नहीं मिला
सीबीआई के छापे के बाद घर से बाहर आए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विपक्ष की उस हर आवाज को भाजपा दबाना चाहती है, जो लोकप्रिय है। पांच साल से भाजपा के इशारे पर छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। प्रदेश के अंदर उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक भाजपा सरकार को केंद्र व राज्य से उखाड़ नहीं देते। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जींद नहीं जा रहे, उनका संदेश पहुंचा दिया गया है।


...जब हुड्डा बोले, अपनी लड़ाई अकेले ही लड़ लूंगा
सीबीआई की टीम करीब सवा एक बजे रोहतक से रवाना हुई। टीम के जाते ही हुड्डा को समर्थकों ने घेर लिया। साथ में मीडिया भी पहुंच गई। हुड्डा ने कहा कि, वे थोड़ी देर बाद प्रक्रिया देंगे। अंदर एक कमरे में खास नेताओं के साथ 15 मिनट बातचीत की। इसके बाद कांफ्रेंस हाल में मीडिया से बातचीत की। हुड्डा ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते सीबीआई द्वारा तंग करवाया जा रहा है। सीबीआई की टीम रिकार्ड लेने के लिए घर सर्च करने आई थी। कुछ नहीं लेगी, बल्कि मेरे भतीजे की पुरानी एटीआर ले गई है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि छह माह बाद कांग्रेस की सरकार आने पर सीबीआई के उन अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा, जो परेशान कर रहे हैं। इस पर हुड्डा ने कहा कि मैं अपनी लड़ाई अकेला ही लड़ लूंगा। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है।

सीबीआई भाजपा का तोता, जनता सिखाएगी सबक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व पलवल से विधायक कर्ण सिंह दलाल ने कहा कि जींद उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है। शुक्रवार को वहां रैली में करीब 11 बजे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जाना था। उनको रोकने के लिए भाजपा ने सीबीआई का छापा मरवाया है। सीबीआई भाजपा के तोते की तरह काम कर रही है। प्रदेश की जनता जींद उप चुनाव के साथ-साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी।


फोटो :: कैंप आफिस भी खंगाला
सीएम के आवास से निकलकर दो गाड़ियों में सीबीआई की टीम उनके माडल टाउन स्थित कैंप आफिस पहुंची और छानबीन की। हालांकि वहां ज्यादा देर टीम नहीं रुकी।

तंवर समर्थक नहीं पहुंचे हुड्डा आवास पर
सीबीआई के छापे के दौरान बाहर से आए कांग्रेसी नेताओं के अलावा कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक बीबी बतरा, नगर निगम मेयर का चुनाव लड़ने वाले सीताराम सचदेवा, पूर्व मेयर रेनू डाबला, निगम पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, पूर्व डिप्टी मेयर अशोक भाटी, पूर्व पार्षद सूरजमल रोज, व्यापारी नेता देवेंद्र भारत, वकील सुरेंद्र वर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र नांदल व अन्य हुड्डा समर्थक उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन तंवर समर्थक कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed